राजस्थान

पूर्व मंत्री DGP से बोलीं- मुझे कोई मारना चाहता है:मेरे घर में घुसकर बदमाश रेकी कर रहे हैं, 25 दिन में तीसरी घटना

कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रहीं शकुंतला रावत ने कहा- मुझे और मेरे परिवार को कोई मारना चाहता है। 25 दिन में तीसरी बार मेरे घर में बदमाश घुसा है। उसने कोई सामान नहीं चुराया। मुझे आशंका है कि बदमाश मेरी रेकी कर रहे हैं। क्या पुलिस को कोई बड़ी घटना का इंतजार है। तभी पुलिस सक्रिय होगी। रावत ने इस बाबत DGP उत्कल रंजन साहू से 17 अक्टूबर को मुलाकात की और पूरे मामले को बताया। शनिवार को तो उन्होंने साहू से फोन पर भी बात की।

अलवर एसपी संजीव नैन ने बताया- अलवर के शिवाजी पार्क थाना इलाके की कर्मचारी कॉलोनी स्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री रावत के बंगले में शुक्रवार रात करीब 10:55 बजे अज्ञात बदमाश घुस गया। नाबालिग चोरी करने के प्रयास में गया था। उसी नाबालिग ने आसपास के कई मकानों में भी छोटी-मोटी चोरी की है। जिसे एक बार पहले भी पकड़ा गया था। यही नाबालिग पूर्व मंत्री के दोनों मकानों में चोरी करने के मकसद से घुसा है। अन्य वारदातों को लेकर जल्द खुलासा किया जाएगा।

डीजीपी साहब, शुक्रवार रात 10 बजकर 55 मिनट पर फिर से घर के अंदर बदमाश आ गया। वह छत पर रेकी करता है। दोबारा जाकर सरिया लेकर आता है। अब हमें डर है कि कोई परिवार के सदस्य को मारना चाहता है। मुझे भारी टेंशन है कि घर में घुसते हैं, लेकिन कुछ चोरी करके नहीं ले जाते।

बोलीं- DGP से मिलकर आई और वारदात हो गई पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा- मामले को लेकर 17 अक्टूबर को जयपुर में डीजीपी से मिली और उनको लगातार हो रही घटनाओं के बारे में बताया। उनको बताने के बाद उसी रात को फिर अलवर के कर्मचारी कॉलोनी स्थित मकान में बदमाश घुस गया। वह सरिया लेकर आया था। मेरे पति पानी की टंकी भरने में लगे थे। उन्होंने टंकी को देखने के लिए CCTV पर नजर डाली। तभी उनको छत पर कोई नजर आया। इसके बाद वे चिल्लाते हुए बाहर आए। इसके बाद बदमाश पास वाले मकान की छत से भाग गया। वह करीब 6 किलो वजन का सरिया साथ लेकर आया था। उसे छोड़ कर भाग गया। फौरन पुलिस को भी सूचना दी गई।

उन्होंने बताया- सबसे पहले 22 सितंबर को मोहम्मदपुर बहरोड़ स्थित मकान पर संदिग्ध घुस आए थे। इसके बाद 24 सितंबर को अलवर के कर्मचारी कॉलोनी में स्थित मकान में बदमाश घुसा था। अब 18 अक्टूबर को कर्मचारी कॉलोनी में ही सामने वाले मकान में कोई घुसा और जाग होने पर भाग निकला।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago