चूरू

हरियाणा सरकार के फैसले पर चूरू में जश्न:लोगों ने की आतिशबाजी, राजस्थान में भी कोटा में कोटा लागू करने की मांग

चूरू। हरियाणा में मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद नायब सैनी ने अनुसूचित जाति आरक्षण में वर्गीकरण कोटा में कोटा लागू किया है। जिसको लेकर शनिवार दोपहर चूरू में आतिशबाजी कर और लड्डू बांटकर खुशी मनाई। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री सीताराम लुगरिया के नेतृत्व में वंचित जातियों के लोगों ने अपनी खुशी का इजहार किया। उन्होंने प्रदेश के सीएम से राजस्थान में आरक्षण वर्गीकरण कोटा में कोटा लागू करने की मांग की।

एक अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षण में वर्गीकरण कोटा में कोटा लागू करने के लिए देशभर की सभी राज्य सरकारों को निर्देश दिए थे। हाल ही में संपन्न हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने चुनाव से पहले पूर्व वंचित जातियों को आश्वस्त किया था कि हरियाणा में भाजपा के सत्ता में आने पर पहला आदेश आरक्षण में वर्गीकरण कोटा में कोटा लागू करने का होगा। इस वचन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में यह आदेश जारी किया है। इस मौके पर महेन्द्र सिंह धानक, पवन बागड़ी, रामेश्वर नायक, एडवोकेट सुनील खटीक, इंद्रचंद खटीक, चेनाराम सांसी, संदीप लुगरिया, शिवा खटीक, गोरुराम जाखड़, शिशपाल गिंवारिया, मांगीलाल गिंवारिया, प्रभु सांसी, ओमप्रकाश सांसी, रामनिवास गिवारिया, संदीप चांवरिया, विमल बाल्मिकि, हेमंत बाल्मीकि, मुकेश कुमार, रोशनपाल निनाणीया, रविन्द्र इंदौरा, संपत बाल्मीकि, प्रकाश नायक और बहादुर सिंह मौजूद रहे।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago