धौलपुर

राजस्थान के धौलपुर में सड़क हादसा, 12 की मौत:तेज रफ्तार बस ने टेंपो को मारी टक्कर, शादी समारोह से लौट रहा था परिवार

धौलपुर में नेशनल हाईवे-11बी पर तेज रफ्तार बस ने टेंपो को टक्कर मार दी है। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1 बच्चा घायल हो गया। उसे धौलपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, सभी लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। मरने वालों में 8 बच्चे शामिल हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी डेड बॉडी को बाड़ी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। हादसा शनिवार रात करीब 11 बजे बाड़ी उपखंड में हुआ।

सभी लोग शादी समारोह से लौट रहे थे

जानकारी के मुताबिक, बाड़ी शहर की करीम कॉलोनी, गुमट के रहने वाले परिवार के करीब 15 लोग सरमथुरा इलाके के बरौली में बहन के घर भात भरने गए थे। शादी समारोह में शामिल होकर देर रात को सभी टेंपो से बाड़ी लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे नेशनल हाईवे-11 बी पर सुन्नीपुर गांव के पास धौलपुर से जयपुर जा रही तेज रफ्तार बस ने टेंपो को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। इस दौरान हाईवे से गुजर रहे दूसरे वाहन सवार मौके पर रुके और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने टेंपो सवार लोगों को बाड़ी अस्पताल पहुंचाया। हादसे में बस भी क्षतिग्रस्त हुई है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

इरफान का पूरा परिवार खत्म हो गया इरफान उर्फ बंटी के मामा अलीमुद्दीन ने बताया- उनकी दो बहनें बाड़ी में रहती हैं, जबकि तीसरी बहन सरमथुरा थाना क्षेत्र के गांव बरौली में रहती है, जहां उसकी बेटी की शादी थी। भात भरने के लिए शनिवार को हम सभी बरौली गए थे।

कार्यक्रम में शामिल होने के बाद इरफान का परिवार टेंपो में आगे निकल गया था, जबकि हम 5 लोग दूसरे टेंपो में पीछे आ रहे थे। सुन्नीपुर पहुंचने पर हादसे के बारे में जानकारी मिली। इरफान का पूरा परिवार इस दुर्घटना में खत्म हो गया और उसके भाई के बेटे की भी जान चली गई।

मरने वालों में 8 बच्चे और 3 महिलाएं

बाड़ी कोतवाली थाने के SHO शिवलहरी मीणा ने बताया- गुमट निवासी इरफान ऊर्फ बंटी (38) पुत्र बब्बू का टेंपो था। सुन्नीपुर के पास बस ने टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में तीन महिला और 8 बच्चों समेत 12 लोगों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान इरफान उर्फ बंटी (38), उसकी पत्नी जूली (34), बेटी आसमा (14), बेटा सलमान (8), साकिर (6), इरफान का भतीजा अजान (5) पुत्र आसिफ, जरीना (35) पत्नी नहनू, उनकी बेटियां आसियाना (10), सूफी (7), बेटा सानिफ (9), परवीन (32) पत्नी जहीर खान, बेटा दानिश (10) की हादसे में मौत हो गई। वहीं साजिद (10) पुत्र आसिफ को धौलपुर से जयपुर रेफर किया गया है।

10 लोगों की अस्पताल लाने से पहले ही मौत हो गई थी

बाड़ी अस्पताल के पीएमओ डॉ. हरिकिशन मंगल ने बताया कि घटना रात 11 के आसपास हुई। रात 12 बजे घायलों को बाड़ी अस्पताल लाया गया था। मेडिकल टीम ने सभी को तुरंत इलाज देने की कोशिश की। 14 लोगों को अस्पताल लाया गया था, जिनमें से 10 की मौत हो चुकी थी। 4 घायलों को गंभीर हालत में धौलपुर रेफर कर किया था, लेकिन 2 लोगों की रास्ते में मौत हो गई। 2 घायलों का धौलपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

HIndustan kee jaan

Share
Published by
HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago