राजस्थान

राजस्थान में दीपावली पर पड़ सकती है कड़ाके की सर्दी:माउंट आबू और सीकर में रात का तापमान गिरा; जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का दिखेगा असर

राजस्थान में रात को सर्दी बढ़ने के साथ अब दिन में गर्मी का असर भी थोड़ा कम होने लगा है। श्रीगंगानगर, जैसलमेर, बाड़मेर में दिन के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने लगी है। सीकर और माउंट आबू में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया।

शेखावाटी एरिया में रात का तापमान अब 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज होने लगा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि जम्मू-कश्मीर में होने वाली बर्फबारी का असर प्रदेश में दिखेगा। ऐसे में अक्टूबर के आखिरी सप्ताह से राजस्थान में सर्दी जोर पकड़ेगी।

पिछले 24 घंटे में सबसे कम तापमान माउंट आबू का पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे कम तापमान हिल स्टेशन माउंट आबू के अलावा सीकर में दर्ज हुआ। सीकर में न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि आबू में 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सीकर, चूरू में रात में तापमान कम होने से यहां लोग गर्म कपड़ों का उपयोग करने लगे हैं।

चित्तौड़गढ़, उदयपुर, हनुमानगढ़, जालोर, करौली, अलवर और भीलवाड़ा में भी रात का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा रहा है। यहां भी रात में अब सर्दी का दौर शुरू हो गया।

इन शहरों में दिन का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर, अलवर, भीलवाड़ा, अजमेर, कोटा, बाड़मेर, सीकर, बीकानेर, फलोदी, चूरू, धौलपुर, जोधपुर, जालोर, करौली, धौलपुर और बारां जिले में 19 अक्टूबर को दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हुआ। सबसे ज्यादा तापमान 19 अक्टूबर को 39.2 डिग्री सेल्सियस जैसलमेर में दर्ज हुआ।

दीपावली से पहले उत्तर भारत में बर्फबारी की संभावना मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 25-26 अक्टूबर को उत्तर भारत में सीजन की पहली बर्फबारी होने की संभावना है। एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत पर एक्टिव होगा, जिसके असर से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के साथ पीओके एरिया में बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है।

इस बर्फबारी का असर 27-28 अक्टूबर से मैदानी राज्यों (पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान) में देखने को मिल सकता है। इन राज्यों में दिन और रात के तापमान में बड़ी गिरावट आने की संभावना है।

अब आगे क्या? राजस्थान में अगले 5 दिन तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। जयपुर मौसम केंद्र ने 24 अक्टूबर तक राजस्थान में आसमान साफ रहने और तापमान में उतार-चढ़ाव होने की संभावना जताई है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago