श्रीगंगानगर

आरएसएस स्वयंसेवकों ने निकाला पंथ संचलन:बैंड की धुन पर मिलाया कदमताल,  अनुशासित कार्यशैली का किया प्रदर्शन

श्रीगंगानगर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सात शाखाओं से जुड़े स्वयंसेवकों ने रविवार सुबह शहर में पथसंचलन निकाला। पथ संचलन जैन पब्लिक स्कूल के सामने की तरफ होल्कर वाटिका से रवाना होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस वाटिका परिसर में पहुंचा। जहां प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। जवाहरनगर और अग्रसेन इलाके की सात शाखाओं के स्वयंसेवक सुबह कदमताल मिलाते हुए निकले। जिस भी रास्ते से स्वयंसेवक निकले लोग इन्हें देखने के लिए बाहर आ गए। लोगों ने आरएसएस के अनुशासन की सराहना की। संघ के उप नगर कार्यवाह कन्हैयालाल ने बताया कि आयोजन में फतेहसिंह शाखा, आचार्य पाणिनी प्रभात शाखा, आचार्य पाणिनी प्रौढ़ शाखा, चंद्रशेखर आजाद शाखा, गौतमबुद्ध शाखा, विवेकानंद शाखा और तिलक शाखा की भागीदारी रही। सभी शाखाओं के स्वयंसेवक सुबह करीब नौ बजे से होल्कर वाटिका परिसर में एकत्र होना शुरू हो गए। यहां से शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पथ संचलन निकला। सामान्यत: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विजयदशमी पर सभी शाखाओं का संयुक्त पथ संचलन आयोजित करता है लेकिन इन दिनों संघ ने नगर क्षेत्र से दो से तीन हिस्सों में बांटकर इसके अलग-अलग पथ संचलन करवाए हैं। इससे पहले एक पथ संचलन हो चुका है।जबकि निकट भविष्य में अन्य प्रस्तावित है । रविवार को निकला पथ संचलन उपनगर क्षेत्र का था।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago