Sports

36 साल बाद घर में न्यूजीलैंड से टेस्ट हारा भारत:पहली पारी में 46 रन पर सिमट गई थी टीम, यही हार की सबसे बड़ी वजह

भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट में 8 विकेट की हार झेलनी पड़ी है। टीम 36 साल के बाद कीवियों के खिलाफ अपने घर में हारी है। पिछली हार 1988 में वानखेड़े स्टेडियम में मिली थी।

भारतीय टीम ने कीवियों को जीत के लिए 107 रन का टारगेट दिया था, जिसे मेहमान टीम ने रविवार को 2 विकेट खोकर हासिल किया। विल यंग 45 और रचिन रवींद्र 39 रन बनाकर नाबाद लौटे। टीम इंडिया दूसरी पारी में 462 रन पर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 402 और इंडिया ने 46 रन बनाए थे।

इस हार के बाद टीम इंडिया 3 मैचों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई है। सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे में 24 से 28 अक्टूबर के बीच खेला जाएगा।

4 दिन का खेल, 2 शतक लगे टेस्ट मैच 16 अक्टूबर को शुरू हुआ। लेकिन बारिश के कारण पहले दिन टॉस भी नहीं हो सका। दूसरे दिन रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया था। टीम इंडिया पहली पारी में 46 रन पर ऑलआउट हो गई। दूसरे और तीसरे दिन न्यूजीलैंड ने रचिन रवींद्र के 134 रन की पारी की बदौलत 402 रन बनाए। फिर भारत ने दूसरी पारी में 462 रन बनाए। सरफराज खान ने 150 रन की पारी खेल। पंत 7वीं बार नर्वस 90 का शिकार हुए। वे 99 रन पर आउट हुए।

न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ बेंगलुरु में चल रहे पहले टेस्ट मैच को जीतने के लिए 107 रन का टारगेट मिला है। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शनिवार को भारत दूसरी पारी में 462 रन पर ऑलआउट हो गया।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago