Uncategorized

ईओ भर्ती 2022 पेपर लीक में छापा, 28 आरोपी पकड़े, इनमें 12 सरकारी कर्मी

bikaner 30 स्थानों पर कार्रवाई, एक ही गांव के 6 लोगों का हुआ था

आरपीएससी की पात्रता जांच में सामान्य जानकारी नहीं दे पाए

आरपीएससी ने 14 मई 2023 को राजस्व अधिकारी ग्रेड सेकेंड और ईओ वर्ग चतुर्थ (स्वायत्त शासन विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2022 की परीक्षा कराई थी। 11 से 13 दिसंबर 2023 तक पात्रता जांच की गई। इसमें गड़बड़ी आई तो दोबारा सत्यापन कराया गया। एक ही गांव खजवाना, कुचेरा-नागौर से 6 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था। आरोपियों में खजवाना, मेड़ता नागौर के रामसिंह, रामलाल, आेम प्रकाश, सुनील जाखड़, लीलीपाल इनानिय, रतनगढ़ की बबीता रेवाड़, बीकानेर के निरमा मंडा, हनुमानगढ़ की शाहपिनी हनुमान और गुरूविंदर सिंह, 5. बीकानेर के ओम प्रकाश जाखड़, अमीलाल, राजाराम, प्रेम चंद ज्याणी, बबीता, अनिल सारण, कमलकांत, सुनित धायल हिरासत में लिए गए हैं। इसके अलावा सीकर के सुरेश व राजेश और ब्यावर से ओमप्रकाश, आयुष और बीरबल (तीनों एसीजेएम में एलडीसी) हैं।

जयपुर| एसओजी की 28 टीमों ने शनिवार को राजस्व अधिकारी ग्रेड द्वितीय और ईओ भर्ती -2022 में पेपर लीक के मामले में शनिवार को 30 स्थानों पर छापेमारी की। एसओजी ने 5 महिलाओं सहित 28 आरोपियों को हिरासत में लिया है। इनमें 12 अभ्यर्थी सरकारी कर्मचारी हैं।

तुलछाराम कालेर की गैंग ने दोनों परीक्षाओं के पेपर परीक्षा से पहले खरीदा था। एसओजी ने 23 अज्ञात अभ्यर्थियों और तुलछाराम कालेर पर भी मामला दर्ज किया है। आरोपी दोनों भर्ती परीक्षा में नकल और लीक पेपर की खरीद-फरोख्त में शामिल हैं। कालेर के भतीजे की बहू और भाई पोरव कालेर की पत्नी भावना गोस्वामी को भी दस्तयाब किया गया है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago