जयपुर

जयपुर में करवा चौथ पर पति-पत्नी ने किया सुसाइड:युवक के घर देर से पहुंचने पर हुआ झगड़ा, महिला ट्रेन से कटी; पति फंदे पर झूला

जयपुर में करवा चौथ की रात पति-पत्नी ने सुसाइड कर लिया। पत्नी ट्रेन के आगे कूद गई। उसके बॉडी के टुकड़े-टुकड़े हो गए। पटरियों पर पत्नी की लाश के टुकड़े देख पति खुद को संभाल नहीं पाया। घर जाकर वह भी फंदे पर झूल गया। रात को पति के घर लेट आने पर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। उधर, सुसाइड से पहले युवक ने अपने भाई को वॉट्सऐप मैसेज कर लिखा था- भाई मैं हार गया, सॉरी। हरमाड़ा थाना पुलिस ने सूचना के बाद सबूत जुटाए। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए दोनों शवों को कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में भिजवाया।

मार्केटिंग कंपनी में काम करता था पति SHO (हरमाड़ा) उदयभान ने बताया- नांगल सिरस गांव हरमाड़ा निवासी घनश्याम बुनकर (38) पुत्र रामलाल और उसकी पत्नी मोनिका उर्फ मोना (35) ने सुसाइड किया है। दंपती अपने बेटे आयुष (13) और निक्की (8) के साथ यहां रहते थे। घनश्याम बुनकर नेटवर्किंग मार्केटिंग कंपनी में जॉब करता था।

कहासुनी के बाद हुआ था झगड़ा करवा चौथ (20 अक्टूबर) की रात को घनश्याम और मोनिका के बीच कहासुनी हो गई थी। रविवार रात करीब 12:30 बजे गुस्से में मोनिका घर से निकल गई। मोनिका का पीछा करते हुए घनश्याम भी घर से निकल गया। जयरामपुरा पुलिया के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन को आते देखकर मोनिका ने छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आते ही मोनिका के शव के टुकड़े-टुकड़े हो गए।

पत्नी का शव देखकर लौटा घर रेलवे ट्रैक पर मोनिका का शव टुकड़ों में देखकर घनश्याम बुनकर घर लौट आया। घनश्याम ने अपने भाई को वॉट्सऐप मैसेज भेजकर लिखा- ‘भाई मैं हार गया सॉरी। गणपत जी और घनश्याम से बात कर लेना, वो आपकी मदद करेंगे। मेरी आई-डी पर अब आपको काम करना है। मेरी वाइफ आज ट्रेन के सामने कट गई।’ मैसेज करने के बाद घर के कमरे में साड़ी का फंदा लगाकर घनश्याम ने सुसाइड कर लिया।

पत्नी के बाद मिली पति की मौत की सूचना रात करीब 1:30 बजे रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में महिला का शव मिलने की सूचना हरमाड़ा पुलिस को दी गई। उसकी पहचान करने के बाद परिवार वालों को सूचित किया गया। उधर, घनश्याम के सुसाइड की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारा।

लेट आने की बात पर हुआ था झगड़ा SHO उदयभान ने बताया- पति-पत्नी के झगड़े के दौरान दोनों बच्चे घर पर दूसरे कमरे में सो रहे थे। प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि करवा चौथ की रात को घनश्याम घर पर लेट आया था। घर लेट आने की बात को लेकर उसकी मोनिका से कहासुनी हुई। बात ज्यादा बढ़ गई और मामला सुसाइड तक पहुंच गया।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago