Top News

प्रियंका ने अमेरिका में फिल्मी स्टाइल में मनाया करवा चौथ:कटरीना ने लिया सास का आशीर्वाद; रकुलप्रीत, कृति और सोनाक्षी ने पहली बार रखा व्रत

रविवार को देशभर में करवा चौथ का त्योहार मनाया गया। बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी कपल्स ने भी इसे सेलिब्रेट किया।

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा से लेकर उनकी बहन परिणीति चोपड़ा, कटरीना कैफ और सोनाक्षी सिन्हा समेत कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर अपने करवा चौथ सेलिब्रेशन के फोटोज शेयर किए। एक नजर…

प्रियंका ने शेयर किए फोटो, निक की हुई तारीफ प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका के लॉस एंजिल्स में अपना छठा करवा चौथ मनाया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटोज शेयर करते हुए लिखा- ‘जो सेलिब्रेट कर रहे हैं, सभी को हैप्पी करवा चौथ और हां मैं फिल्मी हूं।’

इन तस्वीरों में एक तरफ जहां निक, प्रियंका को पानी पिलाते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में प्रियंका अपने हाथों में बनी मेहंदी दिखा रही हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स निक की भी तारीफ कर रहे हैं कि वो किस तरह अपनी पत्नी का सपोर्ट करते हैं और भारतीय परंपराएं निभाते हैं।

कटरीना ने भी शेयर किए फोटोज बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने भी पति विक्की कौशल के साथ करवा चौथ सेलिब्रेट किया। कटरीना ने सोशल मीडिया पर कई फोटोज शेयर किए। इस मौके पर वे अपनी सास से आशीर्वाद लेती भी नजर आईं।

इसके अलावा एक्ट्रेस ने एक फैमिली फोटो भी शेयर किया जिसमें उनके साथ पति विक्की कौशल, ससुर शाम कौशल, सास वीना कौशल, देवर सनी कौशल और बहन इसाबेल भी नजर आ रहे हैं।

रकुल ने पहली बार रखा करवा चौथ का व्रत इसी साल 21 फरवरी को फिल्ममेकर जैकी भगनानी के साथ शादी के बंधन में बंधी एक्ट्रेस रकुल प्रीत ने रविवार को अपना पहला करवा चौथ मनाया।

रकुल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं जिसमें वो त्योहार के रीति-रिवाज निभाती नजर आ रही हैं।

परिणीति ने दिल्ली में मनाया करवा चौथ प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा ने भी रविवार को शादी के बाद अपना दूसरा करवा चौथ मनाया। इस त्योहार को मनाने परिणीति अपने ससुराल दिल्ली पहुंचीं।

उन्होंने सोशल मीडिया पर पति और AAP नेता राघव चड्ढा के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में राघव, परिणीति की मांग में सिंदूर लगाते नजर आ रहे हैं। कपल ने पिछले साल 24 सितंबर को शादी की थी।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago