राजस्थान

फूट-फूटकर रोने वाले भाजपा नेता को जयपुर लाए:सीएम भजनलाल शर्मा से हो रही मुलाकात; नाराज पूर्व प्रत्याशी ने चुनाव लड़ने का ऐलान किया

राजस्थान में 7 सीटों पर हाेने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा की लिस्ट आने के साथ ही बगावत शुरू हो गई। भाजपा ने 19 अक्टूबर को 6 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया। लिस्ट आने के साथ ही 4 सीटों पर विरोध सामने आ गया। सलूंबर, झुंझुनूं, रामगढ़ और देवली-उनियारा में टिकट कटने वाले नेता और उनके समर्थक विरोध कर रहे हैं। प्रदेश में 7 सीट पर 13 नवंबर को उप चुनाव होने है।

पार्टी ने नाराज नेताओं को मनाने की जिम्मेदारी विधानसभा प्रभारियों को दी गई। ​​​​​​अब प्रभारी नाराज नेताओं से बात करके उन्हें मनाने की कोशिश करेंगे।

सलूंबर से टिकट कटने पर नरेंद्र मीणा को चार्टर प्लेन से जयपुर लाए सलूंबर विधानसभा सीट पर भाजपा ने दिवंगत विधायक अमृतलाल मीणा की पत्नी शांता देवी को टिकट दिया है। यहां टिकट की दावेदारी कर रहे नरेंद्र मीणा ने बगावत कर दी है। उन्होंने कहा- 20 साल धैर्य रखा। अब बैठक बुलाई है, जो समर्थक कहेंगे, वहीं निर्णय लूंगा। रविवार को समर्थकों के बीच पहुंचे नरेंद्र मीणा फूट-फूट कर रोने लगे थे।

नरेंद्र मीणा को सोमवार दोपहर चार्टर प्लेन से निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी और वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी जयपुर लेकर आए हैं। यहां सीएमआर में सीएम भजनलाल शर्मा नाराज नरेंद्र मीणा से बात कर रहे हैं।

बागी को टिकट देने का विरोध रामगढ़ और झुंझुनूं सीट पर सुखवंत सिंह और राजेंद्र भांबू को उम्मीदवार बनाया है। इसके बाद दोनों सीटों पर विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे जय आहूजा और बबलू चौधरी ने विरोध शुरू कर दिया।

बबलू चौधरी ने 23 अक्टूबर को नामांकन भरने का फैसला लिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर लिखा कि मैं निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने जा रहा हूं।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago