झुंझुनू

जिंदा कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार:बिना नंबर की कैंपर गाड़ी जब्त की, गश्त के दौरान बगड़ थाना पुलिस ने की कार्रवाई

झुंझुनूं ,

झुंझुनूं की बगड़ पुलिस ने अवैध कारतूस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 2 जिंदा कारतूस बरामद किए है। कारतूस कैम्पर गाड़ी के डैश बोर्ड की टूल में छिपाए हुए थे। पुलिस ने आरोपियों से बिना नंबर की कैंपर गाड़ी भी जब्त की है।

थानाधिकारी ने बताया- मामले में धनूरी थाना क्षेत्र के भुतिया का बास तन कांट निवासी सज्जन(21) पुत्र रामस्वरूप पूनिया और बिसाऊ के शेशु गांव के रहने अनुज कुमार(22) पुत्र मनोज कुमार को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए देर रात थाना पुलिस के द्वारा गश्त की जा रही थी। इस दौरान बगड़ बाइपास रोड़ से काली पहाड़ी जाने वाली रोड़ पर सामने से एक बिना नंबर की बोलेरो केम्पर गाड़ी आते हुए दिखाई दी। पुलिस को देख आरोपी गाड़ी को घुमा कर वापस भागने की कोशिश करने लगा।

पीछा कर गाड़ी को रुकवाकर तलाशी ली तो दो युवक बैठे मिले। भागने का कारण पूछा तो दोनों आरोपी घबरा गए। सख्ती से पूछा तो बताया की डैश बोर्ड की टूल में दो जिंदा कारतूस है। दोनों कारतूस को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago