बीकानेर

बीकानेर में रेजीडेंट डॉक्टर्स हड़ताल पर:साढ़े पांच सौ रेजीडेंट्स ने काम बंद किया, पीबीएम हॉस्पिटल की व्यवस्थाएं लड़खड़ाई

Bikaner अपनी पुरानी मांगों को लेकर बीकानेर संभाग के सबसे बड़े हॉस्पिटल की व्यवस्थाएं लड़खड़ा गई हे। पीबीएम हॉस्पिटल में करीब साढ़े पांच सौ रेजीडेंट डॉक्टर्स काम करते हैं। ये सभी हड़ताल पर चले गए, जिससे अधिकांश ऑपरेशन स्थगित हो गए हैं, वहीं ओपीडी भी पूरी तरह प्रभावित है।

सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अभिजीत याव ने बताया- राज्य सरकार को पहले भी मांगे बताई थी लेकिन तब सिर्फ आश्वासन दिया गया। अब फिर से हड़ताल करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं था। हड़ताल के चलते एसपीएमसी के साढ़े पांच सौ डॉक्टर्स ने काम बंद कर दिया है। सोमवार को कोई भी रेजिडेंट डॉक्टर्स ऑपरेशन थियेटर में नहीं गया है। ऐसे में बड़ी संख्या में ऑपरेशन स्थगित करने पड़े हैं। बहुत आवश्यक होने पर सीनियर डॉक्टर ही ऑपरेशन कर रहे हैं।

सरकार को दिया था अल्टीमेटम

पिछली बार हुई हड़ताल के 45 दिन बीत जाने के बाद भी सरकार ने अब तक कोई निर्णय नहीं किया है। ऐसे में एसोसिएशन ने जयपुर स्तर पर सरकार को अल्टीमेटम दिया था। पांच दिन पहले कार्य बहिष्कार किया था, ताकि सरकार कोई निर्णय करे। इसके बाद कुछ सेवाओं से रेजिडेंट डॉक्टर्स ने हड़ताल की ओर अब पूरी तरह हड़ताल कर दी है।

इन विभागों में हो रही परेशानी

रेजिडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल के चलते पीबीएम अस्पताल के जिन विभागों में सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है, उनमें गायनिक शामिल है। जहां डिलीवरी का अधिकांश काम रेजिडेंट डॉक्टर्स ही देखते हैं। इसके अलावा सर्जरी विभाग में हर रोज ऑपरेशन होते हैं। मेडिसिन डिपार्टमेंट में भी रोगियों की भारी भीड़ रहती है। यहां भी रोगी परेशान हो रहे हैं।

मौसमी बीमारियों का संकट

वहीं दूसरी तरफ बीकानेर में मौसमी बीमारियों का संकट है। हर रोज तीस से चालीस डेंगू रोगी के अलावा मलेरिया और चिकुनगुनिया के रोगी भी सामने आ रहे हैं। रेजिडेंट्स के हड़ताल पर होने से सीनियर डॉक्टर्स को समय देना पड़ रहा है। देर तक रुकने के बाद भी सभी रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण नहीं हो पा रहा है।

बीकानेर में रेजिडेंट डॉक्टर्स की मुख्य मांग राज्य स्तर पर चल रहे आंदोलन के बीच बीकानेर के रेजिडेंट डॉक्टर्स की स्थानीय मांगें भी अर्से से अधूरी है। इन मांगों में अधिकांश डॉक्टर्स की सुरक्षा से जुड़ी है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago