कोटपूतली में भालोजी मोड़ के पास रविवार शाम करीब 8 बजे दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
राजकीय पीडीएम जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर श्रीराम सरधना ने बताया कि रविवार शाम करीब 8:30 बजे सुभाष पुत्र सुल्तान (26) और लहरी पुत्र सुल्तान (25) निवासी कारौली को घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया। उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया। वहीं, अमीचंद जाट निवासी पाथरेडी की मौके पर ही मौत हो गई।
कोटपूतली थाना अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि दुर्घटना में दो व्यक्तियों को जयपुर रेफर कर दिया गया है, जबकि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। उसका शव आज पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।
सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…
हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…
अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…
पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…
चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…
सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…