जयपुर

सड़क नहीं होने से लोग परेशान:बोले-बारिश के दिनों में हो जाते है कच्चे रास्ते पर गड्ढे, प्रदर्शन कर सड़क बनाने की मांग की

गोविंदगढ़ (जयपुर) खेजरोली कस्बे के महात्मा गांधी स्कूल से सिंगोद रोड तक तीन किलोमीटर लंबा रास्ता कई सालों से कच्चा होने के बावजूद जिम्मेदार विभागों के अधिकारी इसकी सुध नहीं ले रह हैं। इससे ग्रामीण परेशान हैं। सोमवार को गुस्साए ग्रामीणों ने इसके निर्माण की मांग को लेकर रोष जताया। स्थानीय लोगों ने क्षेत्रीय सांसद राव राजेंद्र सिंह शेखावत से सड़क बनवाने की मांग की है।

स्थानीय ग्रामीण चौथमल सैनी, बंशी सैनी, छीतरमल प्रजापत, कैलाश कुमावत, जटाशंकर माली, कालूराम सैनी ने बताया कि इस रास्ते के दोनों तरफ 100 परिवार निवास करते हैं, जो खेजरोली वसिंगोद आने-जाने के लिए इसी रास्ते का उपयोग करते हैं। वहीं बरसात में तो पानी का कटाव लगने से काफी गहरे गड्ढे हो जाते हैं और स्कूली विद्यार्थियों एवं राहगीरों को पक्के रास्ते के अभाव में वाहन नहीं गुजरने से पैदल ही आना पड़ता है। कई जगह पर अधिक कच्चा रास्ता होने से वाहन फंस जाते हैं। साथ ही घरेलू उपयोग के लिए बड़े वाहन भी ग्रामीण ले जाना चाहे तो बड़ी मुश्किल हो जाती है और 3 किलोमीटर दूर ही बड़े वाहन रुक जाते हैं।

इस दौरान ग्रामीणों ने पंचायत समिति सदस्य अनुराधा शर्मा को सांसद शेखावत के नाम ज्ञापन सौंपकर सड़क निर्माण की मांग की है। पंचायत सदस्य अनुराधा शर्मा ने कहा कि ग्रामीणों की परेशानियों का समाधान जल्द ही कर दिया जाएगा।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago