Top News

धोनी के IPL खेलने पर CSK के CEO बोले:अब तक कुछ कन्फर्म नहीं ; बतौर अनकैप्ड प्लेयर शामिल हो सकते हैं

चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ कासी विश्वनाथन ने बताया कि टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अब तक कन्फर्म नहीं किया है कि वे अगले सीजन में खेलेंगे या नहीं। फ्रेंचाइजी को उम्मीद है कि धोनी उपलब्ध होंगे और बतौर अनकैप्ड प्लेयर उनको रिटेन किया जा सकेगा।

IPL के नए नियम के मुताबिक 43 वर्षीय एम एस धोनी को चेन्नई अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर खरीद सकती है। हालांकि अभी इसको लेकर टीम की तरफ से कोई अपडेट नहीं आया है। ​​​धोनी ने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था।

खेलने को लेकर आखिरी फैसला धोनी का: CEO आईपीएल का मेगा ऑक्शन नवंबर के आखिरी में हो सकता है। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने मीडिया को बताया कि उन्हें अब तक यह जानकारी नहीं हैं कि धोनी अगले सीजन खेलेंगे या नहीं। CSK मैनेजमेंट चाहता है कि धोनी अगले सीजन भी इस लीग में खेलें और टीम उन्हें रिटेन करने के लिए तैयार है, लेकिन इस पर आखिरी फैसला धोनी को ही करना है।

हम यही चाहते हैं कि वे खेलें और उन्होंने कहा है कि वे हमें इस बारे में 31 अक्टूबर से पहले बता देंगे। 31 अक्टूबर ही आईपीएल 2025 में टीमों के प्लेयर रिटेन लिस्ट की आखिरी तारीख है।

पिछले सीजन ऋतुराज गायकवाड ने कप्तानी की थी धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 का खिताब जीता था। इसके बाद अगले सीजन के लिए कप्तानी ऋतुराज गायकवाड को सौंप दी थी। बीते सीजन में चेन्नई की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाइ नहीं कर पाई थी। चेन्नई को अपने आखिरी लीग मैच में टीम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हाथों हार मिली थी।

धोनी अनकैप्ड प्लेयर बनकर खेल सकेंगे 5 बार की IPL चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान एमएस धोनी अनकैप्ड प्लेयर बनकर IPL खेल सकते हैं। IPL ने अपने पिछले नियम को फिर से शामिल करने का फैसला किया है। जिसमें 5 साल पहले इंडियन टीम से रिटायर होने वाले खिलाड़ी ऑक्शन में बतौर अनकैप्ड प्लेयर बनकर शामिल हो सकेंगे।

धोनी ने 2020 में संन्यास लिया था, लेकिन उन्होंने भारत के लिए आखिरी मैच 2019 में खेला था। इस तरह 2025 के IPL तक उनके रिटायरमेंट और आखिरी मैच दोनों को 5 साल से ज्यादा का समय हो जाएगा। इस नियम का इस्तेमाल पहले कभी नहीं किया गया, जिस कारण 2021 में इसे हटा दिया गया। हालांकि अब धोनी के लिए CSK इस नियम को यूज करके 4 करोड़ में धोनी को टीम में शामिल कर सकती है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago