बाड़मेर

युवक को किडनैप कर मारपीट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार:2 महीने बाद चढ़े पुलिस के हत्थे, खेतों में ले जाकर पीटा, छीना था मोबाइल

बाड़मेर में प्राइवेट बस स्टैंड पर बस से उतरे युवक का उसके ही गांव के लोगों ने किडनैप कर सुनसान जगह ले जाकर मारपीट की थी। बालोतरा जिले की पचपदरा पुलिस ने इस मामले में दो माह बाद 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार पचपदरा खटटू गांव निवासी दीपाराम पुत्र दमाराम ने 16 अगस्त को पचपदरा थाने मे रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि बालोतरा बस स्टैंड से प्राइवेट बस से घर जा रहा था। गांव के बस स्टैड पर नीचे उतरने पर आसूराम सहित अन्य लोगों ने किडनैप करके दूर खेतों में ले जाकर मेरे साथ मारपीट की।

मोबाइल छीन कर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की।

पचपदरा थानाधिकारी अमराराम ने बताया- पुलिस की टीम ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। आसपास लोगों से पूछताछ की गई। टीम बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू की। तकनीकी और सूचना के आधार पर आरोपी आसूराम, गोरखाराम और उम्मेदाराम को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

तीनों ने अपना जुर्म स्वीकार करने के बाद आरोपी आसूराम पुत्र हरजीराम, गोरखाराम पुत्र पुरखाराम दोनों निवासी खट्टू और अम्मेदाराम पुत्र चेतनराम निवासी खेतरलाई नागाणा को गिरफ्तार किया है। तीनों को कोर्ट में पेश किया गया।

कोर्ट ने तीनों को जेल भेज दिया। कार्रवाई में कॉन्स्टेबल जस्साराम, संदीप और खींयाराम शामिल रहे।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago