सरदारशहर। केकेसी पीजी महाविद्यालय सरदारशहर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में राज्य सरकार की जन घोषणा निरोगी राजस्थान अभियान के अंतर्गत ” टोबैको फ्री यूथ कैंपेन 2.0″के तहत तंबाकू निषेध अभियान का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से जारी की गई तंबाकू निषेध शपथ छात्र-छात्राओं एवं समस्त संकाय सदस्यों को दिलाई गई। कार्यक्रम में जीव विज्ञान के सहायक आचार्य अनिल कुमार ने पीपीटी के माध्यम से तंबाकू से होने वाले रोगों के बारे में जानकारी दी। डॉ प्रदीप चौहान ने युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने के लिए आह्वान किया।
प्राचार्य डॉ. सुमेर सिंह स्वामी ने बताया कि तंबाकू उत्पाद से दो करोड़ लोग अकाल मौत के शिकार हो जाते हैं अतः तंबाकू के सेवन से बचना चाहिए संस्था निदेशक डॉक्टर किशोर सिंह राठौड़ ने बताया कि नशा व्यक्ति के साथ-साथ परिवार समाज में राष्ट्र को खोखला कर देता है। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के अधिकारी जगदीश कुमार ने किया।
सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…
हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…
अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…
पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…
चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…
सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…