नीमकाथाना

19 दिन के नवजात का टंकी में मिला शव:परिवार ने हत्या का लगाया आरोप, बुआ बोली, भाई-भाभी शादी के 8 साल बने थे माता-पिता

नीमकाथाना में घर के बाहर रखी पानी की टंकी में 19 दिन के नवजात बच्चे का शव मिला है। बच्चा घर में अपनी दादी के पास सो रहा था। देर रात दादी की नींद खुली तो बच्चा नहीं मिला। परिवार ने तलाश की तो टंकी में मिला। मामले की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है।

डाबला थानाधिकारी राजवीर सिंह ने बताया- पाटन के रहने वाले कृष्ण कुमार के बेटे का शव मिलने की सूचना मंगलवार रात 2:35 पर मिली थी। मौके पर जाकर शव को जीलो हॉस्पिटल लेकर गए। परिजनों ने हत्या का मामला दर्ज करवाया है।

बच्चे के पिता ड्यूटी पर थे बच्चे के पिता रतनगढ़ में फायर बिग्रेड में नौकरी करता है। वह रात को ड्यूटी पर था। परिवार की जानकारी पर वे घर पहुंचे। घटना के समय घर में बच्चे के दादा पचनाराम, दादी मेवा देवी, मां सरोज देवी, ताऊ नाथ सैनी और दो बुआ पिंकी व आशा थे। बच्चे के दादा खेती करते है।

शादी के 8 साल बाद घर में आई थी खुशी बच्चे की बुआ पिंकी ने बताया- शादी के 8 साल बाद भाई कृष्ण कुमार और भाभी सरोज देवी के बच्चा हुआ था। भाभी की सिजेरियन डिलेवरी 4 अक्टूबर को हुई थी। मंगलवार रात 10 बजे मेरी मां मेवा देवी, पिता पचनाराम, बहन आशा खाना खाकर सो गए थे।

भाभी के साथ कमरे में मेरी मां मेवा देवी सो रही थी। बच्चा मेरी मां के पास था। रात करीब 12 बजे मां की आंख खुली, उन्होंने देखा तो बच्चा नहीं था। मां के शोर मचाने पर सभी जागे। घर के कमरों, छत और बाहर देखा लेकिन भतीजा नहीं मिला।

टंकी के अंदर देखा तो बच्चा मिला बुआ ने बताया- उसने मंगलवार शाम को घर के बाहर रखी प्लास्टिक की पानी की टंकी भरकर ढक्कन लगाया था। बच्चे को ढूंढते हुए ढक्कन खुला मिला। उसे बंद करने गई। अंदर झांकने पर भतीजा दिखाई दिया। भतीजे को देखते ही मेरी चीख निकल गई। आवाज सुनकर परिवार के लोग बाहर आए और टंकी को खाली कर बच्चे को बाहर निकाला।

परिजन और ग्रामीण धरने पर बैठे ग्रामीण आज सुबह हॉस्पिटल में इक्ट्ठा हो गए। उन्होंने हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की और सड़क पर धरने पर बैठ गए। पुलिस ने ग्रामीणों से समझाइश की। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाने और मामले में जल्द कार्रवाई करने की बात कहीं। जिसके बाद ग्रामीणों ने धरना हटाया।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago