चूरू

चूरू कलेक्टर ने किया डेयरी प्लांट का निरीक्षण:साफ-सफाई और प्रोडक्ट की क्वालिटी देख हुए खुश, नए प्रोडक्ट को लेकर दिए सुझाव

चूरू जिला सरस दुग्ध उत्पादक संघ के प्लांट का मंगलवार को जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा और एसडीएम दिव्या चौधरी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने प्लांट की साफ-सफाई और उत्पादों की गुणवत्ता की जांच की।

उन्होंने प्लांट की भविष्य की ग्रोथ के लिए की जा रही प्लानिंग के बारे में भी जानकारी ली और डेयरी चेयरमैन लालचंद मूंड को कुछ नए उत्पादों के सुझाव भी दिए। साथ ही, उन्होंने समय-समय पर दूध की गुणवत्ता की जांच करने के निर्देश भी दिए।

डेयरी चेयरमैन लालचंद मूंड ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने प्लांट की व्यवस्थाओं और प्रोडक्ट की गुणवत्ता की सराहना की। हाल ही में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए गए सैंपल के सकारात्मक परिणाम देखकर कलेक्टर ने खुशी जाहिर की।

सफाई को बनाए रखने पर जोर

जिला कलेक्टर सुराणा ने प्लांट की साफ-सफाई और गुणवत्ता को बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने डेयरी प्रबंधन को नियमित रूप से दूध और घी की चेकिंग करने के लिए कहा। प्रबंधन ने बताया कि सरस डेयरी की टीम द्वारा समय-समय पर बूथों का निरीक्षण किया जाता है, और अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है।

नवोदय स्कूल का निरीक्षण

कलेक्टर अभिषेक सुराणा और एसडीएम दिव्या चौधरी ने नवोदय स्कूल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल की लैब, हॉस्टल, मेस, डिजिटल लैब और कक्षाओं सहित मुख्य हॉल का निरीक्षण किया।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago