चूरू

बोलेरो-पिकअप में टक्कर, महिला की मौत:CET का पेपर देने हनुमानगढ़ जा रहे थे, आसलसर के पास हुआ हादसा

सरदारशहर मेगा हाईवे पर रात करीब 2 बजे आसलसर कुंडिया के पास पिकअप और बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में CET एग्जाम देने जा रही एक महिला की मौत हो गई। वहीं 6 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मालासर टोल प्लाजा पर दी गई। एंबुलेंस से घायलों को सरदारशहर राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें रेफर कर दिया।

सरदारशहर पुलिस थाने की हेड कॉन्स्टेबल महिपाल ने बताया-रतनगढ़ तहसील के गांव कांगड़ और चेनपुरा से बोलेरो में सवार होकर हनुमानगढ़ में CET की का पेपर देने के लिए रात को रवाना हुए थे। इस दौरान आसलसर कुंडिया के पास बोलेरो पिकअप से टकरा गई। हादसे में रतनगढ़ के चैनपुरा गांव निवासी अनिता (23) पत्नी महेंद्र ज्यानी की मौत हो गई। 6 घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए हाई सेंटर बीकानेर और जयपुर रेफर किया गया है।

डॉक्टर अजीत चौधरी ने बताया कि रतनगढ़ के चैनपुरा गांव के ड्राइवर मनीराम माली (30) पुत्र लालाराम माली, पूजा (22) पुत्री गोपी राम मेघवाल, महेंद्र ज्यानी (27) पुत्र प्रताप चैनपुरा, सुगनाराम मेघवाल (68) पुत्र गोपाराम मेघवाल कागड़, पूजा (24) पुत्री प्रभु राम मेघवाल कागड़, सोनपालसर निवासी पूजा (24) पुत्री सीताराम गंभीर घायल हुए है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago