Uncategorized

झुंझुनूं में बगावत पर बोले प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत:जो पार्टी का होगा वह बगावत नहीं करेगा, बबलू चौधरी से बातचीत जारी

झुंझुनूं विधानसभा सीट से भाजपा ने विधानसभा चुनाव में बागी रहे राजेन्द्र भाम्बू को टिकट दिया है। इसके बाद टिकट की दावेदारी जता रहे बबलू चौधरी ने बगावती तेवर दिखा गए। मंगलवार को झुंझुनूं पहुंचे प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि जो भाजपा का है, वह किसी सूरत में बगावत नहीं करेगा।

उन्होंने कहा- लोकतंत्र में सभी को टिकट मांगने का अधिकार है, जब टिकट नहीं मिलता तो मन में आक्रोश होता है, यह स्वाभाविक बात है। बबलू चौधरी से हमारी लगातार बातचीत जारी है, हमारा प्रयास है कि वे हमारे साथ बैठकर बात करें।

फिर भी मैं आश्वस्त करता हूं कि झुंझुनूं में बगावत नहीं है। पार्टी के लिए कार्यकर्ताओं में भावना है। जो भाजपा का है वह बगावत नहीं करेगा, पार्टी के साथ मिलकर काम करेगा। जब सभी एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे तो 20 साल बाद भाजपा की बड़ी जीत होगी।

कांग्रेस में अंदरूनी कलह, हिम्मत नहीं

उन्होंने कहा- कांग्रेस के टिकट वितरण का अभी कोई अता-पता नहीं है। अंदरूनी कलह के कारण कांग्रेस की हिम्मत नहींं हो पा रही है कि वह किस को प्रत्याशी बनाए। हमारे पास कार्यकर्ताओं की बड़ी फौज है। झुंझुनूं की भारतीय जनता पार्टी की टीम पूरी ताकत के साथ काम करेगी।

कोई व्यक्ति पार्टी के खिलाफ नहीं जाएगा। 24 अक्टूबर को झुंझुनू में विशाल सभा होगी, जिसमें मुख्यमंत्री आ रहे हैं। बीजेपी के कार्यकर्ता एकजुट हैं, ऐतिहासिक सभा होगी। यहां की जनता ने तय कर लिया वह भजनलाल सरकार के साथ रहेगी। बहुत बड़ी जीत होगी।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago