विवाहिता के घर से जेवरात व कैश लेकर भाग जाने का मामला सामने आया है। विवाहिता ससुराल से अपने पीहर जाने का कहकर घर से गई थी। जिसके बाद से वह लापता है। विवाहिता पीहर में भी नहीं पहुंची। मामला सीकर के दादिया थाना क्षेत्र का है।
न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट, सीकर में दी शिकायत में मनोहरी देवी निवासी लखीपुरा (सीकर) ने बताया कि उसकी भाभी संतोष, अपने पीहर रानोली जाने का कहकर घर से गई थी। जिसके बाद से वह लापता है। संतोष अपने पीहर भी नहीं पहुंची। आरोप है कि संतोष ससुराल में रहने वाले घर के सामने वाले पड़ोसी के साथ महाराष्ट्र चली गई जो अब तक नहीं लौटी।
विवाहिता घर से जाती हुई 8 हजार कैश व लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात भी चोरी कर ले गई। कोर्ट के आदेश पर दादिया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कॉन्स्टेबल बीरबल राम कर रहे है।
सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…
हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…
अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…
पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…
चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…
सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…