सीकर में ड्राई मौसम के बीच आज सुबह आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। फिलहाल आगामी दिनों में सीकर में मौसम ड्राई बना रहेगा। पहाड़ी इलाकों में होने वाली बर्फबारी से दिवाली के नजदीक सर्दी का असर बढ़ सकता है।
सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले सोमवार को यहां न्यूनतम तापमान 18 और अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री दर्ज किया गया था। सोमवार को शहर में बादल छाने के साथ कई इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई थी।
वहीं फिलहाल सीकर में सुबह और रात के समय गुलाबी सर्दी का एहसास भी हो रहा है। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक आगामी 4 से 5 दिन मौसम ड्राई रहने का अनुमान है। इस दौरान यहां पर तापमान में उतार-चढ़ाव होता रहेगा। 25 से 26 अक्टूबर के बीच लद्दाख जैसे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। वहां चलने वाली ठंडी हवाओं का रुख राजस्थान की तरफ होने के बाद यहां सर्दी का असर बढ़ सकता है।
सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…
हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…
अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…
पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…
चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…
सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…