Top News

78,703 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा सोना:इस महीने अब तक 3,506 महंगा हुआ, चांदी भी 99,151 प्रति किलो पर पहुंची

सोना और चांदी आज यानी 23 अक्टूबर को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 452 रुपए बढ़कर 78,703 रुपए पर पहुंच गया। इससे एक दिन पहले सोना 78,251 रुपए प्रति दस ग्राम थे।

वहीं, चांदी की कीमत में भी 779 रुपए की तेजी रही और यह 99,151 रुपए प्रति किलो के भाव से बिक रही है। इससे एक दिन पहले चांदी 98,372 रुपए पर थी। इसे पहले 22 अक्टूबर को भी सोना और चांदी ने ऑल टाइम हाई बनाया था। इस महीने अब तक सोना 3,506 रुपए महंगा हो चुका है। 30 सितंबर को ये 75,197 रुपए पर था।

साल के आखिर तक 79 हजार तक जा सकता है सोना HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार जियोपॉलिटिकल टेंशन और फस्टिव सीजन शुरू होने से सोने को सपोर्ट मिल रहा है। इससे आने वाले दिनों में सोने-चांदी में बढ़त देखने को मिल सकती है। इस साल सोना 79 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं, चांदी भी 1 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

तेंदुलकर ने रील शेयर की, उस सुशीला की रियल स्टोरी:कच्चा मकान, चूल्हे पर खाना, वीडियो के बाद इतने लोग आए कि दूध-चीनी खत्म

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने जैसे ही ये लिखकर वीडियो शेयर किया। कुछ ही…

10 months ago

अंबेडकर के मुद्दे पर कांग्रेस ने निकाली पैदल यात्रा:कलेक्ट्रेट पर जमकर प्रदर्शन किया, जिलेभर के कार्यकर्ता हुए शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा संसद में डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर की गई…

10 months ago