State - City

साइक्लोन दाना 25 अक्टूबर को ओडिशा-प. बंगाल तट से टकराएगा:दोनों राज्यों में 348 ट्रेनें रद्द, होटल-स्कूल 3 दिन बंद; 10 लाख लोग शिफ्ट किए जा रहे

अंडमान सागर से उठा चक्रवाती तूफान ‘दाना’ बंगाल की खाड़ी की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। साइक्लोन 24 अक्टूबर को आधी रात या फिर 25 अक्टूबर की सुबह पुरी तट से टकराएगा। इस दौरान 120 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

पुरी में 3 हजार से ज्यादा पर्यटकों को सुरक्षित घर भेज दिया गया है। होटल की बुकिंग चार दिन रोक दी गई है। ओडिशा में 14 जिलों के सभी स्कूल-कॉलेजों की 25 तक छुट्टी कर दी गई है। जबकि कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द हो गई हैं। ओडिशा में करीब 10 लाख लोगों को शिफ्ट किया जा रहा है।

पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पुजारी रामकृष्ण प्रतिहारी के मुताबिक इस दौरान मंदिर में होने वाले सभी पूजा विधान अपने समय पर होंगे। लेकिन, श्रद्धालुओं से 25 अक्टूबर तक नहीं आने की विनती की गई है।

तूफान का बंगाल में भी असर दिखेगा। ओडिशा में 150 तो बंगाल में 198 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। सरकार ने दीघा, पूर्वी मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना जिलों से करीब डेढ़ लाख लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया है।

साइक्लोन दाना नाम सऊदी अरब ने दिया है। इसका मतलब उदारता होता है।

साइक्लोन दाना का 6 राज्यों में असर

पश्चिम बंगाल: पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना और उत्तर 24 परगना में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि कोलकाता, हावड़ा, हुगली और झारग्राम में 23 से 24 अक्टूबर के बीच भारी बारिश हो सकती है।

ओडिशा: 24 अक्टूबर को पुरी, खुर्दा, गंजम और जगतसिंहपुर जिलों के लिए अलग-अलग भारी से बहुत भारी बारिश (7 से 20 सेमी) के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें अत्यधिक भारी वर्षा (20 सेमी से अधिक) और बिजली के साथ आंधी की संभावना है।

आंध्र प्रदेश: आंध्र प्रदेश के रायलसीमा क्षेत्र में भारी बारिश के साथ 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

कर्नाटक: तूफान के आने से पहले ही कर्नाटक में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

तमिलनाडु-पुडुचेरी: IMD ने दक्षिण भारत के तमिलनाडु और पूर्वी भारत के कुछ राज्यों में पांच दिन तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

साइक्लोन से निपटने की क्या है तैयारी

  • 29 में से 14 तटीय जिलों में तूफान का व्यापक असर होने की आशंका है, इसलिए यहां ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स (ODRF) की 51, फायर ब्रिगेड की 178, नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (NDRF) की 20 टीमें लगा दी गई हैं।
  • 25 अक्टूबर को 11 इंच तक बारिश हो सकती है। इसलिए लोगों ने मंगलवार को ही इलाका लगभग खाली कर दिया। सरकारी बसों ने पर्यटकों को स्टेशन छोड़ा था, इसलिए प्लेटफॉर्म पर रात तक भीड़ रही।
  • दाना नाम सऊदी अरब ने दिया, इसका मतलब उदारता तूफान का दाना नाम सऊदी अरब ने दिया है। इसका मतलब उदारता होता है। अगर किसी आंधी की गति 62 किमी प्रति घंटे से अधिक है तो इसे एक विशेष नाम देना जरूरी हो जाता है। यही तूफानी हवा अगर 137 किमी प्रति घंटे तक पहुंचती है या पार हो जाती है, तो इसे चक्रवाती तूफान कहते हैं।
HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago