राजस्थान

ग्रेड सेकंड टीचर भर्ती में नियुक्ति के नाम पर धोखाधड़ी:RPSC में अधिकारी को बताया परिचित, टीचर सहित पांच से लाखों रुपए ऐंठे

RPSC की ग्रेड सेकंड टीचर भर्ती परीक्षा में नियुक्ति दिलाने के नाम पर टीचर से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। धोखाधड़ी करने वाला भी एक टीचर है। उसने RPSC में अधिकारी को अपना परिचित बताकर 38 लाख 87 हजार रुपए हड़प लिए।

टीचर से एक कैंडिडेट को नौकरी लगवाने के नाम पर 8 लाख की डिमांड की थी। झांसे में आकर पीड़ित टीचर ने अपने दोस्त और रिश्तेदारों को भी मिला लिया। सभी ने ठग को रुपए दिए। रुपए देने के बाद भी नियुक्ति नहीं दिलवाई और आगरा भाग गया। आरोपी अजमेर में अपनी बहन के घर रहता था। पीड़ित ने अजमेर के क्लॉक टावर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

RPSC में अधिकारी को बताया परिचित

एसएचओ ने बताया- मलूसर रोड के रहने वाले नरेंद्र पाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया- वह बीएड की पढ़ाई कर चुका है। 2021 में न्यू मॉडल सेकेंडरी स्कूल में नौकरी के लिए गया था। वहां स्कूल के टीचर भानू प्रताप सिंह (36) पुत्र खेन्द्रपाल सिंह से मुलाकात हुई थी। वह अजमेर में पीडब्ल्यूडीजी-28 के पीछे मीरशाह अली जयपुर रोड पर अपनी बहन के मकान में रहता था। उसके झांसे में आकर रुपए गंवा दिए। अब 2 महीने से फोन तक नहीं उठा रहा। बहन का घर भी बंद है।

पीड़ित टीचर ने बताया- आरोपी से अच्छी जान-पहचान हो गई थी। वह अपनी बहन के घर रहता था। आरोपी उसके घर भी आने-जाने लगा था। अगस्त 2021 घर आया। तब पिता और छोटे भाई भी घर पर थे। आरोपी ने कहा- उसका एक अधिकारी आरपीएससी में तैनात है। साल 2018 सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा की जो भर्ती निकली थी, उसमें कुछ अभ्यर्थियों को नियुक्ति दे दी गई है। एक वेटिंग लिस्ट अभी बाकी है।

अगर किसी ने बीएड कर रखी है तो उसका सिलेक्शन करवा देगा। एक अभ्यर्थी के करीब 8 लाख रुपए देने होंगे। इसके बाद वह उसका नाम वेटिंग लिस्ट में जुड़वा देगा। आरोपी ने पहले भी कई अभ्यर्थियों को आरपीएससी की परीक्षा में सिलेक्शन करवाने की बात कही थी। जिससे वह झांसे में आ गया।

अलग-अलग माध्यम से 38.87 लाख हड़पे

पीड़ित टीचर ने बताया- उसके दोस्त हरिवंश सिंह की पत्नी , हर्ष चौहान की बहन और रोशन व भेरुजी के मिलने वाले बीएड होल्डर रहे थे। सभी को आरोपी से मिलवाया था। इसके बाद सभी के परिवार ने तय किया कि कुछ रुपए दे देंगे और कुछ रुपए बाद में देंगे। तब आरोपी ने कहा कि अधिकारी ने पैसे की मांग की है, जितना जल्दी हो सकें, पैसे दे दो।

इसके बाद आरोपी को नवंबर 2021 से अगस्त 2023 तक ऑनलाइन, बैंक, कैश के जरिए लगभग 38 लाख 87 हजार रुपए दे दिए। पीड़ित ने बताया कि संपूर्ण राशि उसने अधिकतर अपने साथी जो नौकरी लगना चाहते थे और कुछ राशि अपने परिवार व मिलने वालों से मिलकर आरोपी को भेजी थी।

आरोपी घर बंद कर भागा

रुपए देने के बाद आरोपी को नौकरी लगवाने का तकाजा किया। इस पर उसने कहा- चिंता मत करो लिस्ट जल्दी ही निकलने वाली है, आप लोगों का नाम लिस्ट में आ जाएगा। उसने कहा- 1 साल के अंदर 2018 सेकंड ग्रेड की वेटिंग लिस्ट आने वाली है, उसमें आप अभ्यर्थियों के नाम आ जाएंगे।

पीड़ित ने बताया- अगस्त 2023 के बाद लिस्ट में नाम नहीं आने पर जब आरोपी से रुपए मांगे। तब उसने कहा कि दो-तीन महीने में वह पैसे लौटा देगा। करीब 2 महीने से आरोपी अब फोन नहीं उठा रहा है। वह अपना घर छोड़कर भी आगरा चला गया। क्लॉक टावर थाना पुलिस ने पीड़ित टीचर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago