CHURU त्योहारी सीजन में शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत चिकित्सा विभाग ने गुरुवार रात चूरू में बड़ी कार्रवाई करते हुए 205 किलोग्राम मिलावटी मिल्क केक (कलाकंद) नष्ट करवाया। जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने त्योहारी सीजन को लेकर यह जांच की। जांच के दौरान पंखा सर्किल स्थित स्वामी मावा भंडार पर नकली मावे से बनी 205 किलो कलाकंद मिठाई का भंडारण किया गया था। पकड़ी गया मिलावटी मावा और मिठाई को विभाग की टीम ने तुरंत नष्ट किया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि व्यापारी की ओर से यह मिठाई बीकानेर से 140 रुपए प्रति किलो के हिसाब से मंगवाई गई थी, जबकि दीपावली पर इसे 350 रुपए प्रति किलो में आस पास के गांवों के छोटे व्यापारियों को बेचने की योजना थी। उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा इस प्रकार की मिलावट और धोखाधड़ी के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। जिससे त्योहारी सीजन में उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि खाद्य पदार्थों की जांच रिपोर्ट अमानक पाई जाती है, तो संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…
हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…
अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…
पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…
चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…
सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…