नई दिल्ली

प्लेन में यात्री को पैनिक अटैक, जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से हैदराबाद के लिए उड़ान भरी थी; अबूधाबी-जयपुर फ्लाइट में भी हंगामा

जयपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट UK – 829 की इमरजेंसी लैंडिग हुई। प्लेन दिल्ली से हैदराबाद जा रहा था। जयपुर के करीब एक पैसेंजर को मेडिकल इमरजेंसी के कारण फ्लाइट को जयपुर में उतारा गया। मेडिकल इमरजेंसी की जानकारी स्टाफ और पायलट ने जयपुर एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दी।

इसके बाद सुबह करीब 8.30 बजे प्लेन जयपुर के सांगानेर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा। दरअसल, विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट UK – 892 ने अपने निर्धारित वक्त पर सुबह 7.28 बजे दिल्ली से हैदराबाद के लिए उड़ान भरी थी।

कुछ ही देर बाद लगभग 8 बजे फ्लाइट में मौजूद एक यात्री को पैनिक अटैक (डर महसूस होना) आया था। वहीं, अबूधाबी से जयपुर आ रही फ्लाइट में शुक्रवार सुबह हंगामा हुआ।

यात्री दिमागी रूप से बीमार

शुरुआती जांच में पता चला है कि यात्री दिमागी रूप से बीमार था। जिसे जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट के लैंड होने के बाद इलाज के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल भेजा गया। फ्लाइट को करीब एक घंटे बाद जयपुर से रवाना किया गया। इमरजेंसी लैंडिंग की वजह से 9:28 बजे हैदराबाद लैंड होने वाली फ्लाइट अपने निर्धारित वक्त से लगभग दो घंटे बाद पहुंचेगी।

पैनिक अटैक क्या होता है?

बहुत ज्यादा डर या चिंता के कारण अचानक पड़ने वाले दौरे को पैनिक अटैक कहते हैं। हार्ट अटैक की तरह इससे हमारी जान को खतरा नहीं होता, लेकिन ये हमारी जिंदगी और मानसिक स्वास्थ्य में बड़ी बाधा बन सकता है। पैनिक अटैक किसी को भी आ सकता है। हालांकि ये परेशानी महिलाओं में मेनोपॉज के पहले और बाद में आना कॉमन है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago