jaipur राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित कर बड़ा एक्शन लिया है। आतंकी लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को NIA ने मोस्ट वांटेड की लिस्ट में शामिल कर लिया है। फर्जी पासपोर्ट से अनमोल बिश्नोई इंडिया से भाग चुका है। गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई के खिलाफ राजस्थान में भी कई केस दर्ज है।
NIA ने आतंकी लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को मोस्ट वांटेड की लिस्ट में शामिल किया है। NIA की ओर से गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई की गिरफ्तारी पर 10 लाख रुपए इनाम की घोषणा की है। अनमोल बिश्नोई उर्फ भानू प्रताप पंजाब के फाजिल्का का रहने वाला है।
NIA ने अनमोल की गिरफ्तारी के लिए इंटरपोल की मदद भी मांगी है। इंडिया से फर्जी पासपोर्ट से भागे अनमोल बिश्नोई पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नजर भी रखी जा रही है। गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई के खिलाफ राजस्थान में भी कई केस दर्ज है। साल-2022 में NIA के दो केस में अनमोल बिश्नोई के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया है।
सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…
हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…
अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…
पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…
चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…
सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…