राजस्थान

RPSC ने 2202 पदों पर निकाली भर्ती:लेक्चरर और कोच के लिए 4 दिसंबर तक होंगे आवेदन, विज्ञापन जारी

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में 24 विषयों के लिए लेक्चरर एवं कोच (स्कूल शिक्षा) के कुल 2202 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार वर्गीकरण, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी संबंधी विस्तृत सूचनाऐं आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया- उक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 5 नवंबर से 4 दिसंबर 2024 की रात्रि 12 बजे तक तक किए जा सकेंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। परीक्षा तिथि व स्थान के संबंध में यथा समय सूचित कर दिया जाएगा।

  • कृषि विभाग में 14 विभिन्न पदनाम के कुल 241 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 अक्टूबर से शुरू हो गए। कैंडिडेट्स 19 नवंबर 2024 की रात्रि 12 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। कृषि विभाग की भर्ती के सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए करें यहां क्लिक
  • भू-जल विभाग में तकनीकी सहायक- भू भौतिकी के 3 पदों के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 30 अक्टूबर रखी गई है। अधिक जानकारी के लिए करें क्लिक
  • चिकित्सा शिक्षा ग्रुप-1 विभाग में बायोकेमिस्ट के 13 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए 6 नवंबर 2024 की रात्रि 12 बजे लास्ट डेट है। अधिक जानकारी के लिए करें क्लिक
  • मूल्यांकन विभाग में अनुसंधान सहायक के 26 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 नवंबर 2024 की रात्रि 12 बजे तक तक किए जा सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए करें क्लिक

ऐसे करें अप्लाई

  • अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर क्लिक करना होगा या SSO पोर्टल https://sso.rajasthan.gov.in से लॉगिन करना होगा।
  • इसके बाद सिटीजन ऐप (G2C) में अवेलेबल रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा।
  • पहली बार OTR करने के लिए अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, लिंग, सेकेंडरी/समकक्ष परीक्षा और आधार कार्ड/पैन कार्ड/वोटर कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस में से किसी एक आईडी प्रूफ का डिटेल और डॉक्यूमेंट अपलोड करना अनिवार्य है।
  • लॉगिन कर सिटीजन ऐप (G2C) में उपलब्ध रिक्रूटमेंट का चयन कर अपने OTR नंबर के आधार पर ऑनलाइन आवेदन करें।
  • वन टाइम रजिस्ट्रेशन करने के बाद ओटीआर प्रोफाइल में किसी भी प्रकार का संशोधन किया जाना संभव नहीं होगा।
HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago