चूरू

36 साल के युवक का फंदे पर लटका मिला शव:परिजन बोले- मानसिक स्थिति सही नहीं थी, खुदकुशी की; बिहार निवासी था युवक

शहर के तेलियों की मस्जिद के पास 36 साल के एक युवक का फंदे पर लटका शव मिला। सूचना मिलते ही सरदार शहर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवाया। मृतक के परिजनों के बिहार से आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें सौंप दिया गया।

मृतक के साले हरि किशोर राय पुत्र रामाशेरी राय, निवासी रतनमणिया तहसील पीयेर, जिला मुजफ्फरपुर, बिहार, ने पुलिस में रिपोर्ट दी कि उनके बहनोई विजय राय पुत्र सीतराम राय, निवासी मजीठी ऊर्फ बसंतपुर, मुजफ्फरपुर, बिहार, पिछले कुछ महीनों से तेलियों की मस्जिद के पास रमजान व्यापारी की हवेली में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रह रहे थे। वे वहीं पर रखवाली और साफ-सफाई का काम करते थे।

हरि किशोर राय ने बताया कि विजय राय की मानसिक स्थिति पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थी, और इसी वजह से उन्होंने 24 अक्टूबर की रात को पंखे के हूक से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को विजय राय की मृत्यु पर किसी प्रकार का शक नहीं है।

पुलिस ने साले की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार मृतक विजय राय के दो बेटे और दो बेटियां हैं। वे सरदार शहर में एक हवेली में मजदूरी का कार्य करते थे। हवेली मालिक ने विजय राय के अंतिम संस्कार में सहयोग दिया।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago