चूरू

मादक पदार्थ तस्करी मामले में 7-7 साल की सजा:राजगढ़ में कोर्ट ने सुनाया फैसला, 2014 में पुलिस ने दोनों को पकड़ा था

churu अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश राजगढ़ द्वितीय ने 10 साल पुराने अवैध डोडा पोस्त छिलका तस्करी के मामले में दो आरोपियों को सात-सात साल की सजा सुनाई है।

अपर लोक अभियोजक सुनील बसेर ने बताया-23 जून 2014 को तत्कालीन सादुलपुर थाना अधिकारी गुरु भूरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मंत्री नंदलाल मीणा को भादरा से चूरू जाने पर दुधवा खारा तक एस्कॉर्ट कर रहे थे। इस दौरान वापस लौटते समय सिद्धमुख से पांच किलोमीटर दूसर सादुलपुर की तरफ से हरियाणा नंबर की एक कार जो आगे-आगे चल रही थी। वह पुलिस की गाड़ी को देखकर कार ड्राइवर ने गाड़ी को सिद्धमुख की ओर से तेजी से भगाया। जिसमें दो लोग सवार थे।

कार भगाने पर पुलिस ने लगभग एक किलोमीटर तक पीछा कर पॉवर हाउस सिद्धमुख के पास ओवरटेक करते हुए कार को रोकने में सफलता हासिल की। इस दौरान कार के ड्राइवर से भागने का कारण पूछा तो वह घबरा गया। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना नाम कीमती लाल पुत्र बहादुर सिंह और दूसरे ने अपना नाम धर्मपाल बाजीगर पुत्र जागीर सिंह बाजीगर निवासी सिरसा (हरियाणा) होना बताया।

शक होने पर पुलिस ने कार की तलाशी ली तो कार में पिछली सीट पर एक सफेद रंगा प्लास्टिक का कट्टा मिला। जिसे खोलकर चेक किया तो कट्टे में कुल 28 किलो डोडा पोस्त छिलका भरा हुआ पाया गया। आरोपियों के पास कोई लाइसेंस व परमिट नहीं था। जिस पर पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त छिलका और कार को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

इसके बाद एनडीपीएस एक्ट अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की और चालान न्यायालय में पेश कर दिया। मामले में न्यायाधीश अपर जिला सेशन न्यायाधीश राजगढ द्वितीय लतिका दीपक पराशर ने पत्रावलियों पर आए साक्ष गवाहों और सबूत का गहन अवलोकन कर आरोपी कीमती लाल व धर्मपाल को दोषी माना तथा दोनों को सात-सात साल के कठोर कारावास व 50-50 हजार के अर्थ दंड से दंडित किया है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago