चूरू

वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ से मिले तारानगर के किसान

चूरू ।
तारानगर विधानसभा क्षेत्र में नहर निर्माण के दौरान आवाप्त की गई भूमि के लिए किसानों को मुआवजा दिलवाने के लिए आज पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के चूरु आवास पर बैठक हुई। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने किसानों से संवाद करते हुए कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार में किसानों बंधुओं के साथ नहर निर्माण को लेकर धोखा किया गया था किसानों की जमीन आवश्यकता से अधिक आवंटित कर ली गई लेकिन मुआवजा नहीं दिया गया।

राठौड़ नहर निर्माण में हुई खामियों के बारे में भी किसान बंधुओं से रूबरू हुए तथा किसानों की बिजली-पानी से संबंधित समस्याएं भी सुनी। राठौड़ ने कहा कि तारानगर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले 2564 बीघा के हजारों किसानों को अब अतिशीघ्र मुआवजा मिलने वाला है तथा शेष रहे विद्युत कनेक्शन और ढाणियों में 3 हजार नए विद्युत कनेक्शन भी अतिशीघ्र होंगे। राठौड़ ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार में माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी के नेतृत्व में किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं आएगी, किसान बंधुओं की प्रत्येक समस्या के समाधान हेतु भाजपा सरकार में कार्य किए जा रहे हैं।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष पराक्रम सिंह राठौड़ ने मुआवजा राशि हेतु किसान बंधुओं को बधाई दी तथा कहा कि तारानगर विधानसभा में किसानों की हरेक समस्या हेतु हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान विधुत विभाग Se,IGNP xen,नरेश सहारण, रणजीत सिंह तंवर,कुंदन बाबल, भगवानदास स्वामी, नोरंग धींधवाल, ताराचंद कस्वां समेत अनेक मौजूद रहे।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago