चूरू

सालासर पुजारी के घर पर फायरिंग का मामला:आरोपी बहादुर सिंह को 7 साल की सजा, 9 साल पहले दिया था वारदात को अंजाम

सालासर बालाजी मंदिर के पुजारी के घर फायरिंग के 9 साल पुराने मामले में सुजानगढ़ एसीजेएम विकास गजराज ने हार्डकोर अपराधी बहादुर सिंह को सात साल की सजा सुनाई है। बहादुर सिंह ने 14 अक्टूबर 2015 को सालासर पुजारी परिवार के घर पर फायर किया था। मंगलवार को दौसा के हाई सिक्योरिटी जेल से उसे कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट लाया गया था। इस दौरान सुजानगढ़ एएसपी, सुजानगढ़ व बीदासर डीएसपी, कोतवाली थाने के सीआई सहित पुलिस का जाप्ता तैनात रहा।

सरकार की ओर से अभियोजन अधिकारी महेश नेहरा ने पैरवी की। उन्होंने बताया कि कमल पुजारी के घर पर फायरिंग का प्रकरण सालासर थाने में दर्ज हुआ था। जिसकी ट्रायल कोर्ट में चल रही थी। जिस पर फैसला सुनाते हुए एसीजेएम विकास गजराज ने सात साल की सजा और दस हजार रूपए जुर्माना की सजा सुनाई है। जुर्माना नहीं भरने पर तीन महीने का अतिरिक्त कारावास भोगना पड़ेगा।

नेहरा ने बताया-अपराधी बहादुर सिंह जिस गाड़ी से सालासर में कमल किशोर पुजारी के घर आया और जिस हथियार से फायरिंग की, इन सबको लेकर उन्होंने तमाम गवाह और कड़ियों को जोड़ा। 23 गवाहों के बयान करवाए। 26 दस्तावेज, 2 आर्टिकल, पिस्तौल व कारतूस प्रदर्शित करवाए। सुप्रीम कोर्ट की कई नजीरें पेश की। जिससे यह साबित हुआ कि बहादुर सिंह ने 14 अक्टूबर 2015 को आई 20 गाड़ी में सवार होकर पुरानी रंजिश को लेकर कमल पुजारी के घर फायरिंग की थी।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago