चूरू

एबीवीपी के पूर्व नगर मंत्री के मर्डर का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने मुंबई से पकड़ा, पुष्कर में भिखारियों के बीच काटी फरारी

एबीवीपी के पूर्व नगर मंत्री नरेन्द्र प्रजापत के मर्डर के मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सदर पुलिस ने शातिर आरोपी बूंटिया निवासी अमित कस्वां उर्फ मितला को मुम्बई से गिरफ्तार किया है। अमित उर्फ मितला पर एसपी की ओर से 15 हजार रूपए का इनाम भी घोषित किया गया है।

डीएसपी सुनील झाझड़िया ने बताया कि एक नवम्बर की रात सदर थाना क्षेत्र के डाबला गांव के पास एबीवीपी के पूर्व नगर मंत्री नरेन्द्र प्रजापत (28) की पुरानी रंजिश को लेकर अमित कस्वां उर्फ मितला, शुभम ढाका और हितेश कुमावत ने लाठी और सरियों से पीटकर मर्डर कर दिया था। पुलिस ने नरेंन्द्र के चाचा की रिपोर्ट पर मर्डर का मामला दर्ज किया था। डीएसपी झाझड़िया ने बताया कि साइबर सेल और मुखबिर की सूचना पर लगातार पुलिस शातिर अमित कस्वां उर्फ मितला के पीछे लगी थी। जो महाराष्ट्र की भिवंडी में छिपा हुआ था। जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से मामले में फरार चल रहे शुभम ढाका के बारे में पूछताछ करेगी। मामले में पुलिस ने हितेश कुमावत को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई करने वाली टीम में सदर थानाधिकारी बलवंत सिंह, कॉन्स्टेबल नवीन कुमार सांगवान, कॉन्स्टेबल सरजीत सिंह शेखावत, एजीटीएफ टीम के हेड कॉन्स्टेबल सज्जन कुमार और साइबर सेल के कॉन्स्टेबल रमाकांत की अहम भूमिका रही।

पुष्कर में भिखारियों के बीच काटी फरारी पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि नरेन्द्र प्रजापत के मर्डर के बाद तीनों बदमाश अलग-अलग फरार हुए। इसमें अमित कस्वां उर्फ मितला मर्डर के बाद बाइक से पहले फतेहपुर गया। वहां से पुष्कर गया, जहां वह पुष्कर मेले में आए हुए भिखारियों के बीच रहता था। वहीं एक दिन तारानगर भी आया था। इसके बाद मुम्बई चला गया। जहां रहकर वह फरारी काट रहा था। पुष्कर में वह अपना हुलिया बदलकर भीख मांगकर काम चला रहा था। रात को भिखारियों के बीच ही सोने लगा था, ताकि पुलिस को कोई शक नहीं हो।

एक करोड़ 47 लाख की लूट में भी है आरोपी डीएसपी सुनील झाझड़िया ने बताया कि जयपुर में हुई एक करोड़ 47 लाख रुपए की लूट के मामले में अमित कस्वां उर्फ मितला मुख्य आरोपी है। उस वारदात के बाद से ही वह लगातार फरार चल रहा था। उसमें मामले की फरारी वह फतेहपुर में काट रहा था। डीएसपी ने बताया कि शातिर बदमाश पर करीब 12 मामले दर्ज हैं। जिनमें कई मामलों में वह फरार चल रहा था।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago