चूरू

ज्वेलरी शॉप में चोरी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार:सीसीटीवी कैमरे से पकड़ में आए शातिर, कार को भी किया जब्त

चूरू के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में ज्वैलरी शाॅप में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही वारदात में काम में ली गई कार को भी जब्त किया है।

एसपी जय यादव ने बताया कि 30 नवम्बर की रात को रतनगढ़ मुख्य बाजार में आरबी ज्वेलरी शॉप में सोने-चांदी के आभूषण व नकदी रुपयों की चोरी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही रतनगढ पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए चोरों की तलाशी के लिए टीम का गठन कर दिया। इसके अलावा एफएसएल टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य भी जुटा लिये थे। एसपी यादव ने एमबी टीम, एफएसएल टीम, साइबर टीम व डीएसटी टीम को चोरी के खुलासे के मामले में लगा दिया। मामले की जांच करते हुए टीम ने चोरी की वारदात को अंजाम देने के काम में ली गयी कार की तलाश शुरू की। इसके लिए पुलिस ने घटना के समय के घटना स्थल, मुख्य मार्गो व शहर के बाहर निकलने वाले हर रास्ते के सीसीटीवी फुटेज चैक किये।

सीसीटीवी फुटेज का पीछा करते हुए राजलदेसर, बीदासर, जसवन्तगढ व लाडनूं होते कुचामन तक लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किये गये। चोरी की वारदात में उपयोग में लिया वाहन कुचामन शहर में होने की पूरी संभावना जताई गई। इसके बाद टीम ने कुचामन शहर में अनेक स्थानों के सीसीटीवी फुटेज चेक किये। जिसमें सामने आया कि उक्त कार कुचामन के आशियाना काॅलोनी में होने की सम्भावना जताई गई। जिस पर रतनगढ थानाधिकारी दिलीप सिंह ने मय टीम ने पीछा कर तीन आरोपियों को दबोच लिया। जिनसे पूछताछ करने पर बनारसीदास पर्छया औरेया उतरप्रदेश निवासी भागीरथी (42), मेहता नगर कालवाड रोड झोटवाडा जयपुर हाल आशियाना काॅलोनी कुचामन निवासी अजय सिंह (48) और औरेया उतरप्रदेश निवासी यादाराम बावरी (50) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में उक्त आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल किया है।

पुलिस ने वारदात को अंजाम देने के लिए काम में ली गयी कार को भी जब्त कर लिया है। एसपी यादव ने बताया कि मामले में जल्दी ही चोरी के माल की बरामदगी भी की जाएगी। मामले के खुलासा में करने में डीएसटी टीम के जगदीष, धनाराम व विक्रम की अहम भूमिका रही।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago