चूरू

मूसेवाला हत्याकांड आरोपी पंजाब की तरनतारन जेल से गिरफ्तार

चूरू: बहुचर्चित सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े और लॉरेंस गैंग के कुख्यात अपराधी अरशद को चूरू की दुधवाखारा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसे सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया.

दूधवाखारा थाना अधिकारी रतनलाल ने बताया कि सरदारशहर के बुकलसर गांव निवासी अरशद को पंजाब की तरनतारन जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है. अरशद सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मामले में पंजाब की जेल में बंद था. थानाधिकारी ने बताया कि अरशद को उसे गत 10 अक्टूबर को आर्म्स एक्ट में दर्ज एक मामले में गिरफ्तार किया गया है.

थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस ने NH 52 हाइवे से स्कॉर्पियो कार में सवार गांगीयासर निवासी शाहरुख को गिरफ्तार किया था. इसके कब्जे से पुलिस ने तीन जिंदा कारतूस बरामद किए थे. पुलिस पूछताछ में पता चला था कि कुख्यात अपराधी अरशद आरोपी शाहरुख को मैसेंजर पर दिशा निर्देश दे रहा था. थानाधिकारी ने बताया कि पंजाब में सिद्धू मूसेवाला की हत्या में जिस कार का इस्तेमाल किया गया, वह कार अरशद के नाम थी और उसी मामले में वह पंजाब की तरनतारन जेल में बंद था.

अरशद के तार लॉरेंस गैंग से जुड़े होने और हथियार तस्करी में भूमिका को देखते हुए उसे प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया. पुलिस रिमांड पर अब उससे यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है.

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago