चूरू में कोर्ट के आदेश पर महिला से ठगी गई राशि को उसके खाते में वापस जमा करवाया गया है। सदर थाना पुलिस ने मामले की जांच करते हुए साइबर ठग की ओर से ठगे गए रुपयों वाले खाते को होल्ड करवाया। वर्क फ्रॉम होम के नाम महिला को लिंक भेजकर साइबर ठगों ने 76 हजार 89 रुपए की ठगी कर ली। महिला ने सदर थाने में ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
मामले की जांच कर रहे सदर थाने में साइबर पोर्टल पर कार्य करने वाले कॉन्स्टेबल मनोज कुमार और संदीप कुमार ने बताया कि गिनड़ी पट्टा निवासी बिन्टू देवी (30) ने रिपोर्ट में बताया कि 15 अगस्त को उसके वाट्सएप पर मैसेज आया कि आपके पास वर्क फ्रॉम होम का कार्य करने का ऑफर है। जिससे आप घर बैठे रुपए कमा सकते हैं। विवाहिता ने साइबर ठग के कहे अनुसार उससे टेलीग्राम पर संपर्क किया। तब ठग ने विवाहिता को एक लिंक भेजा। जिसको जॉइन करने के लिए कहा गया। विवाहिता के लिंक पर क्लिक करते ही उसके खाते से 76 हजार 89 रुपए कट गए। जिस पर 16 अगस्त को महिला ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत की गई। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए उक्त खाते की 62 हजार रुपए की राशि एसबीआई बैंक में होल्ड करवाई। कोर्ट के आदेश पर विवाहिता के खाते में 62 हजार रुपए वापस जमा करवाए।
सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…
हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…
अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…
पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…
चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…
सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…