चूरू के भालेरी थाना क्षेत्र के गांव कोहीणा में खेत में स्प्रे करते समय किसान की तबीयत बिगड़ गई। परिवार के लोगों ने उसे तुरन्त गवर्नमेंट डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाया। जहां बुधवार दोपहर शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया।
भालेरी थाना के एएसआई भंवरलाल ने बताया कि कोहीणा निवासी कृष्ण कुमार ने रिपोर्ट दी कि किसान रमेश कुमार (38) मंगलवार शाम खेत में फसल पर स्प्रे का छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान उसने स्प्रे डाले हुए बर्तन में पानी डालकर पी लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।
परिवार के लोगों ने निजी वाहन से किसान को डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन देर रात उसकी मौत हो गई। भालेरी पुलिस ने बुधवार सुबह अस्पताल पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…
हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…
अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…
पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…
चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…
सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…