जयपुर

CM के बाद उपराष्ट्रपति के काफिले में ट्रक घुसा:एक दिन में दो बार VIP सुरक्षा में चूक, 1 एएसआई की मौत, 4 पुलिसकर्मी घायल

जयपुर में एक दिन में वीआईपी सुरक्षा में दो बड़ी चूक हुईं। बुधवार (11 दिसंबर) को सीएम भजनलाल शर्मा के काफिले की गाड़ियों को एक टैक्सी ने टक्कर मार दी। दोपहर तीन बजे अक्षयपात्र सर्किल पर हुए एक्सीडेंट में एएसआई सुरेंद्र सिंह की मौत हो गई। वहीं, 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

एक घंटे बाद इसी सर्किल से निकले रहे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की कारों के बीच एक सिलेंडर से भरा ट्रक घुस गया। उपराष्ट्रपति लघु उद्योग भारती द्वारा सोहन सिंह स्मृति कौशल विकास केंद्र के लोकार्पण कार्यक्रम में आए थे। वहीं, सीएम भी इस कार्यक्रम में जा रहे थे।

पहली चूक: सोमवार दोपहर 3 बजे अक्षयपात्र चौराहे पर ट्रैफिक रोका गया था। रॉन्ग साइड से एक टैक्सी नंबर की कार आई, उसी समय वहां से सीएम का काफिला निकल रहा था। वहां तैनात ASI सुरेंद्र सिंह ने टैक्सी को रोकने की कोशिश की तो ड्राइवर ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद टैक्सी सीएम के काफिले की 2 और गाड़ियों से टकरा गई। घायलों में एसीपी अमीर हसन के साथ पुलिसकर्मी बलवान सिंह, देवेंद्र सिंह भी घायल हुए हैं। टक्कर मारने वाली गाड़ी का ड्राइवर पवन और उसका साथी भी घायल है। कार मालिक ने बताया कि पवन आज (11 दिसंबर) छुट्टी पर था, पता नहीं कैसे गाड़ी लेकर पहुंच गया।

एएसआई की इलाज के दौरान मौत: सुरेंद्र सिंह के सिर में गंभीर चोट लगी थी। जयपुर के वैशाली नगर के रहने वाले सिंह ने जीवन रेखा हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और बेटी हैं। पिता आर्मी से रिटायर्ड हैं। एएसआई का अंतिम संस्कार गुरुवार को नीमराणा (अलवर) में उनके पैतृक गांव काठ के माजरा में किया जाएगा। वहीं, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने एएसआई को शहीद का दर्जा देने की मांग की है।दूसरी चूक: सोमवार दोपहर 4.10 मिनट पर उपराष्ट्रपति कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वे अक्षय पात्र चौराहे से शाम 4.11 मिनट पर वापस एयरपोर्ट लौट रहे थे। काफिला सीतापुरा से आ रहा था और सिलेंडरों से भरा ट्रक भी सीतापुरा से आ रहा था, जो काफिले के बीच चलता रहा। काफिला ट्रक को पार करता हुआ एयरपोर्ट के लिए निकला। चौराहे से कुछ दूर पहले काफिले के साइड में डिवाइडर के पास ट्रक को चलता हुआ देख पुलिसकर्मियों ने उसे रामनगरिया की तरफ घुमा दिया।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago