झुंझुनू

झुंझुनूं में रास्ता पूछने के बहाने युवक से ठगी:बोले- भटके हुए बाबा को रास्ता बताया है, आशीर्वाद देता हूं, फिर जेवरात लेकर फरार हो गए

झुंझुनूं में दो लोगों ने राह चलते युवक को आशीर्वाद देने का झांसा दिया, जिसके बाद सोने-चांदी की अंगूठी और चैन लेकर फरार हो गए। ठग कार में सवार होकर आए थे। उन्होंने चूरू जाने का रास्ता पूछा था, जिसके जवाब में युवक ने बताया तो कहा कि भटके हुए बाबा को रास्ता बताया है, तुझे आर्शीवाद देते है, एक पत्थर उठा ला, उसे हाथ में लेकर मुट्ठी बंद कर सीधा चला जा और पीछे मुड़कर मत देखना। कुछ कदम चलने के बाद पीड़ित ने हाथ खोलकर देखा तो सोने चांदी की अंगूठी और चैन गायब थी।

फिर पीछे मुड़कर देखा तो दोनों कार लेकर फरार हो गए। मामला झुंझुनूं के धूनरी थाना क्षेत्र के नांद का बास का है घटना 9 दिसंबर की है। अब पीड़ित ने धूनरी थाने में मामला दर्ज करवाया है। टीलसर निवासी पीड़ित दिनेश कुमार ने बताया कि वह 9 दिसंबर को स्कूटी से ढीलसर से झुंझनूं जा रहा था।

इस दौरान रास्ते में नानंद बस स्टैंड के पास पीछे स्विफ्ट डिजायर कार आई। दो लोग सवार थे। जिसमें से एक ने बाबा के वेश में था। उन्होंने गाड़ी रोककर चूरू जाने का रास्ता पूछा,उनमें से बाबा ने कहा कि तुने भटके हुए को रास्ता बताया है। तुझे आर्शीवाद देता हुं, तीन कदम चलकर एक पत्थर उठा ला। पत्थर लाकर बाबा के हाथ में दे दिया।

उसने मेरे दोनों हाथ खुलवाकर पत्थर में से कुछ पानी निकाल कर कहा कि इसमें फूंक मार और सीधा चला जा पीछे मुड़कर मत देखना। फिर थोडा चलने के मुझे प्यास लगी। एक मंदिर के बाहर लगे नल पर पानी पीकर हाथा साफ किए तो हाथ में पहनी सोने व चांदी की अंगूठी, गले में पहनी हुई सोने की चैन गायब थी। फिर पीछे मुड़कर दोनों को पीछा किया तो वह गाड़ी में बैठकर चूरू की तरफ भाग गए।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago