पाली

पाली के बिजनेसमैन की चेन्नई में हत्या:शॉप में मिली बॉडी, बदमाशों ने धारदार हथियार से किए वार

पाली के एक बिजनेसमैन की चेन्नई (तमिलनाडु) में अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। बिजनेसमैन का शव उसकी ही शॉप में शुक्रवार दोपहर पड़ा मिला। हत्यारे कौन थे, उन्होंने बिजनेसमैन की हत्या क्यों की, इसको लेकर चेन्नई पुलिस जांच में जुटी है।

घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन व रिश्तेदार भी शुक्रवार को चेन्नई गए। जिन्होंने वहीं पर मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।

पाचुंडा कलां निवासी एवं भाजपा नेता भंवरलाल सैनी ने बताया- तमिलनाडु के चेन्नई में कुड्डालोर इलाके में पाली जिले के पाचुंड कलां गांव (सोजतरोड) निवासी 40 वर्षीय निवासी राजू माली पुत्र देवाराम पिछले करीब 15 सालों से रह रहा था।

वह अपनी पत्नी, दो बेटी और एक बेटे के साथ चेन्नई के कुड्डालोर में रहता था। घर से कुछ दूरी पर एक साल पहले ही राजू ने इलेक्ट्रिक आइटम की शॉप खोली थी। दुकान पर काम करने के लिए चेन्नई के एक युवक को मुनीम रखा था, जो गुरुवार दोपहर को सामान की डिलेवरी देने गया था।

कुछ देर बाद दुकान में सामान लेने एक महिला पहुंची तो अंदर राजू का शव पड़ा मिला। सूचना पर चेन्नई पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से राजू की हत्या की और बाद में मौके से फरार हो गए मृतक राजू के पिता की मौत हो चुकी हैं। वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago