चूरू

हाई वॉल्ट करंट की चपेट में आया युवक:हाथ बुरी तरह झुलसने पर डीबी अस्तपाल में कराया भर्ती, गंभीर हालत में जयपुर रेफर

Churu खेत में फसल में पानी देने के लिए बिजली लाइन को चालू करते समय हाई वॉल्ट लाइन के करंट की चपेट में आने से एक युवक का हाथ बुरी तरह झुलस गया। खेत मालिक ने गंभीर हालत में निजी वाहन से युवक को डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया, जहां मौजूद डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने प्राथमिक इलाज के बाद जयपुर रेफर कर दिया।

अस्पताल में खेत मालिक ने बताया कि पातूसर निवासी रामस्वरूप (30) खेत से पानी लेकर अपने खेत में फसल करता है। शनिवार सुबह अपने खेत में सरसों की फसल पर पानी देने के लिए बिजली की लाइन को चालू कर रहा था। उसी समय उसके हाथ में हाई वॉल्ट लाइन के करंट का झटका लगा, जिससे उसका हाथ बुरी तरह झुलस गया।

उसको झुलसी हालत में खेत मालिक ने निजी वाहन से पहले घांघू पीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसको चूरू डीबी अस्पताल भेज दिया गया। डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में युवक को लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसका इलाज किया। मगर करंट से हाथ ज्यादा झुलसने के कारण प्राथमिक इलाज के बाद युवक को जयपुर रेफर कर दिया गया।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago