पाली

कटी नाक लेकर हॉस्पिटल पहुंची महिला:बोली- प्लॉट के विवाद में झगड़ा हुआ, चाकू से काट दी नाक

pali प्लॉट विवाद में एक 40 साल के महिला की उसके भतीजे और अन्य रिश्तेदारों ने मारपीट कर नाक काट दी। गंभीर हालत में महिला को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां कटी नाक भी महिला के परिजन साथ लेकर आए। सर्जरी की आवश्यकता के चलते महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया।

जोधपुर में सर्जरी कर जोड़ा जाएगा नाक

जानकारी के अनुसार जालोर जिले के मोकणी गांव (सायला) में 40 साल की कूकीदेवी पत्नी लाखाराम का पीहर है। पिछले कुछ समय से वह अपने पीहर में ही रह रही थी। गांव के एक भूखंड को लेकर उसका अपने रिश्ते के भतीजे, काका से विवाद चल रहा था। मंगलवार दोपहर को प्लॉट पर वह अपने बेटे, भाभी के साथ कई। इस दौरान उसके भतीजे, काका और अन्य रिश्तेदार आए और उन पर हमला कर दिया। इस दौरान कूकीदेवी का मोकणी निवासी ओमप्रकाश (30) पुत्र हराराम भील ने चाकू से नाक काट दिया। आरोपी रिश्ते में घायल महिला का भतीजा लगता है। घटना के बाद घायल कूकीदेवी को परिजन उपचार के लिए सायला हॉस्पिटल ले गए। जहां से उसे रेफर किया गया। ऐसे में मंगलवार देर शाम को घायल कूकीदेवी को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उसका उपचार किया। महिला की कटी नाक सर्जरी से वापस जोड़ा जाएगा। ऐसे में उसे जोधपुर रेफर किया गया। घटना को लेकर घायल महिला के भाई हीकाराम भील ने सायला थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

डॉक्टर बोले- सर्जरी के बिना नाक जोड़ना संभव नहीं मामले में बांगड़ हॉस्पिटल के डॉक्टर जुगल माहेश्वरी ने बताया कि महिला का नाक काफी कटा हुआ था। जिसे वापस प्लास्टिक सर्जरी के जरिए ही जोड़ा जाना संभव है। ऐसे में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रेफर किया गया। ताकि जोधपुर में प्लास्टिक सर्जन उसके कटे नाक का ऑपरेशन कर फिर से जोड़ सके।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago