जयपुर

जयपुर में ट्रक ने पुलिस वैन को उड़ाया,कॉन्स्टेबल की मौत:नेशनल हाईवे पर हादसा, खाना खाकर लौट रहे थे, जीप में बैठा दूसरा पुलिसकर्मी घायल

जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर ट्रक ने खड़ी पुलिस वैन (PCR) को टक्कर मार दी। एक पुलिसकर्मी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा कॉस्टेबल और ट्रक ड्राइवर घायल हैं। हादसा जयपुर के बस्सी इलाके में राजाधोक टोल प्लाजा के पास मंगलवार रात करीब साढ़े 12 बजे हुआ। पिछले सात दिन में जयपुर जिले में विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है।

खाना खाकर लौट रहे थे बस्सी थाना अ​धिकारी राजीव यदुवंशी ने बताया- थाने की पीसीआर राजाधोक टोल प्लाजा पर खड़ी थी। इसमें एक हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल अतर (55) सिंह की ड्यूटी थी। अतर सिंह पीसीआर के ड्राइवर थे। दोनों रात में टोल के पास ही एक ढाबे पर खाना खाने के बाद पीसीआर की तरफ जा रहे थे।

हेड कॉन्स्टेबल जीप में पहले ही बैठ चुका था। इसी दौरान पीसीआर के पास पहुंचते ही जयपुर से भरतपुर की तरफ जा रहे ट्रक ड्राइवर रामकेश मीणा ने अतर सिंह को टक्कर मार दी। अतर सिंह को टक्कर लगने के बाद ट्रक ड्राइवर ने पीसीआर को भी चपेट में ​ले लिया। ट्रक इतना स्पीड में था कि वहां खड़े दो अन्य गाड़ियों को भी चपेट में ले लिया।

पिछले तीन साल से बस्सी थाने में तैनात थे हादसे की सूचना मिलने पर बस्सी थाने का स्टाफ मौके पर पहुंचा। ट्रक के आगे का पूरा हिस्सा बिखर गया। अतर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वह पिछले तीन साल से बस्सी थाने में तैनात थे। मौके पर मौजूद लोगों ने ड्राइवर को बाहर निकाला और एसएमएस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है। बुधवार सुबह पोस्टमाॅर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

सात दिन में दूसरा बड़ा हादसा जयपुर जिले में सड़क हादसे में पिछले सात दिन में तीन पुलिसकर्मियों की जान जा चुकी है। इससे पहले पिछले 11 दिसंबर को जगतपुरा के अक्षयपात्र चौराहे पर सीएम काफिले में एक प्राइवेट गाड़ी घुस गई थी। चौराहे पर एएसआई सुरेंद्र सिंह तैनात थे। उन्होंने गाड़ी को रोकने का प्रयास किया था। टैक्सी ड्राइवर ने उन्हें टक्कर मार दी थी। हादसे में सुरेंद्र सिंह की मौत हो गई थी। सीएम काफिले में शामिल चार पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

15 दिसंबर को सीएम सिक्योरिटी के आईबी टीम में तैनात कॉन्स्टेबल रामस्वरूप (55) की बाइक को ओवर स्पीड ट्रेलर ने टक्कर मार दी थी। ये हादसा भांकरोटा थाने के कमला नेहरू नगर पुलिया पर हुआ था। वे रात में 9:15 बजे ड्यूटी कर बाइक से लौट रहे थे। इस हादसे में उनकी भी मौत हो गई थी।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago