चूरू

छपरे में आग लगने से दो मवेशी जिंदा जले:जलकर राख हुआ चारा, ग्रामीणों ने आधा घंटे की मशक्कत से पाया काबू

चूरू की रतनगढ़ तहसील के गांव टीडियासर में शनिवार देर शाम अज्ञात कारणों से एक घर के पीछे बने छप्पर में आग लग गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। आगजनी की घटना में दो मवेशी जिंदा जल गए तो, वहीं दो मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए।

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया। गांव के सुबीरसिंह शेखावत के घर के पीछे छप्पर बना हुआ है। जिसमें पशु चारा रखा हुआ था। जिसमें चार मवेशी बंधे हुए थे। अज्ञात कारणों से शनिवार की देर शाम छप्परे में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। धुआं उठता देखकर ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। मकान मालिक को घटना की सूचना दी।

ग्रामीणों ने आग पर मिट्‌टी एवं पानी डालकर करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में छप्पर में रखा चारा व दो मवेश जिंदा जल गए। वहीं, दो मवेशियों को ग्रामीणों ने बचा लिया। जो गंभीर रूप से झुलस गए।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago