टोंक

बदमाशों ने 3 युवकों पर की फायरिंग, 1 की मौत:कार में डालकर 45KM दूर ले गए शव, पंजाब से राजस्थान घूमने आए थे

टोंक जिले में पंजाब से आए बदमाशों ने देवली के 3 युवकों पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से 1 युवक की मौत हो गई। जिसे बदमाश कार में डालकर अपने साथ ले गए और देवली से 45 किलोमीटर दूर सुनसान इलाके में कार में लाश छोड़कर फरार हो गए।

वहीं फायरिंग में दूसरे युवक के भी कंधे से छू कर गोली निकल गई। साथ ही तीसरा साथी किसी तरह से जान बचाकर मौके से भाग निकला। घटना गुरुवार रात 7.30 बजे जयपुर रोड स्थित सिद्धार्थ होटल के पास की है। सूचना के बाद एसपी विकास सांगवान रात करीब 11:30 बजे देवली पहुंचे। जहां पर घटना का सीन रिक्रिएट करते समय एसपी ने देवली बस स्टैंड के बाहर मिठाई की दुकान के पास कार में बैठे पीड़ित बीरू कंजर से मामले की जानकारी ली।

पंजाब से राजस्थान में घूमने के लिए आए थे

पीड़ित बीरू ने थाना प्रभारी राजकुमार नायक को बताया कि संतोष की पंजाब निवासी 3 लोगों से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। जो गुरुवार को राजस्थान में घूमने के लिए आए थे। बदमाश जयपुर से बस से देवली में पहुंचे। जहां पर बदमाशों ने फोन पर संतोष से होटल में कमरा दिलाने की बात की। साथ ही बदमाशों ने कहा कि उनके पास कार नहीं है। इस पर संतोष(40), बीरू(22) और कमल (35) उन्हें लेने के लिए देवली बस स्टैंड के बाहर मोबाइल की दुकान के पास पहुंच गए। जहां दोनों पक्ष की मुलाकात हुई।

जिसके बाद पंजाब निवासी तीनों युवक कुछ सेकंड के लिए साइकिल की दुकान के पास से मंदिर की ओर गली में गए और वापस आ गए। इसके बाद दोनों पक्ष के 6 लोग कार में बैठ कर रवाना हो गए। जिसके बाद सिद्धार्थ होटल के ब्रेकर के करीब पहुंचते ही बदमाशों ने संतोष पर गोली चला दी। गोली संतोष के बाएं कंधे को छू कर निकल गई। जिसके बाद बदमाशों ने मुझ पर भी गोली चलाई, लेकिन वह किसी तरह से बच कर मौके से भाग गया। बदमाशों ने कमल को भी गोली मार दी और उसे कार में बंधक बनाकर साथ ले गए।

वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मेहंदवास पुलिस को कस्बे के बाइपास पर एक बलेनो कार में कमल का शव मिला। यह कार पोल्याड़ा निवासी युवकों की है।

कार से बुलेट के सेल और एक जिंदा कारतूस मिले

एफएसएल टीम को जांच में कार से 2 चली हुई बुलेट के सेल और एक जिंदा कारतूस पुलिस को मिला। वहीं कार में झिना झपटी में बीरू ने बदमाशों से एक पिस्तल छिन ली थी, जो भी पुलिस को बरामद हुई है। घटना के दौरान बदमाश संतोष और कमल के मोबाइल को देवली से 30 किमी दूरगेरोली राष्ट्रीय राजमार्ग पर फेक दिए थे। वहीं मामले की जांच की जिम्मेदारी घाड़ थाना प्रभारी को दी है। देवली थाना प्रभारी ने कमल का शव सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। जहां पर पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द किया।

बता दें कि कमल के तीन बेटे और एक बेटी है। कमल मजदूरी का काम करता था, पिता शादी समारोह में बैंड वादन का कार्य करते है। कमल के चार भाई है।

वॉट्सऐप कॉल किया और ले गए मोबाइल

जानकारी के अनुसार देवली आने वाले पंजाब के इन बदमाशों ने संतोष कंजर से जो भी बातचीत की, वह वॉट्सऐप कॉल के जरिए की। कार में हुए संघर्ष के बाद वह बदमाश संतोष का मोबाइल अपने साथ ले गए, जो घटना के कुछ देर तक तो चला रहा। लेकिन बाद में स्विच ऑफ हो गया।

वहीं पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान देर रात डेढ़ बजे तक देवली थाने पर मामले की मॉनिटरिंग करते रहे थे। पुलिस के मुताबिक कार बीरू कंजर चला रहा था।

HIndustan kee jaan

Share
Published by
HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago