राजस्थान

राजस्थान में 5 दिन बाद बारिश का अलर्ट:जयपुर समेत 4 संभाग में रहेगा सबसे ज्यादा असर; 3 दिन तक रहेगी मावठ

राजस्थान में सीजन की पहली मावठ अगले सप्ताह हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र ने क्रिसमस से एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की संभावना जताते हुए 3 दिन बारिश का दौर चलने की भविष्यवाणी की है। इस सिस्टम का सबसे ज्यादा असर कोटा, भरतपुर, अजमेर, जयपुर संभाग के जिलों में देखने को मिल सकता है। इन संभाग के जिलों में बारिश हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने अगले दो सप्ताह का पूर्वानुमान जारी करते हुए 25 से 27 दिसंबर तक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और उससे राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने का अनुमान जताया है। इससे पहले राज्य में सर्दी तेज रहने, कोल्ड-वेव चलने और न्यूनतम-अधिकतम तापमान औसत से कम रहने का अनुमान जताया है।

25 दिसंबर से रात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने और कड़ाके की सर्दी और कोल्ड-वेव से राहत मिलने की संभावना है। हालांकि दिन में सर्दी बरकरार रहेगी और अधिकतम तापमान शहरों में 18 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

दिन में सर्द हवाएं चलने से बढ़ी ठिठुरन पिछले 24 घंटे की स्थिति देखें तो जयपुर, सीकर, झुंझुनूं, अलवर, हनुमानगढ़ समेत कई शहरों में कल दिनभर आसमान में धुंध रही। इस कारण सूरज की तपिश कमजोर रही। इन शहरों में दिनभर तेज सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन रही।

19 दिसंबर को सबसे ठंडा दिन हनुमानगढ़ जिले में रहा, जहां का अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जैसलमेर में 22.2, बीकानेर में 21.4, बाड़मेर में 25.6, उदयपुर में 27, जयपुर में 22, अलवर में 20.2 और गंगानगर में अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago