बीकानेर

बीकानेर में कड़ाके की सर्दी शुरू:सामान्य से नीचे आया पारा, स्कूलों का समय भी बदला

बीकानेर में अब सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम पारा रहने लगा है। बीते 24 घंटे में न्यूनतम पारा पांच डिग्री सेल्सियस से भी नीचे रह गया है। नतीजतन तेज सर्दी ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। उधर, जिला कलेक्टर ने सभी स्कूलों का समय सुबह नौ बजे रखने के आदेश दिए हैं।

बीकानेर में शुक्रवार सुबह हल्का कोहरा भी नजर आया। मुख्य मार्गों पर दूर तक कोहरा होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरे से किसानों ने राहत भरी सांस ली है। दरअसल, अब तक कोहरा ज्यादा नहीं होने से किसान की फसल को नुकसान की आशंका थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। शुक्रवार सुबह ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो गई।

बीकानेर में सामान्य से कम तापमान बीकानेर में सामान्य से कम तापमान हो गया है। दिन में जहां अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं बीती रात न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस कम है। यानी सुबह व शाम दोनों ही वक्त तापमान में गिरावट के चलते आम दिनों से ज्यादा सर्दी पड़ रही है।

उधर, मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को मौसम शुष्क रहने की आशंका जताई है। जिसके चलते बीकानेर में अधिकतम तापमान में सामान्य बढ़ोतरी हो सकती है। हवा की स्पीड ज्यादा नहीं होने के कारण राहत है। हालांकि पश्चिमी राजस्थान के अन्य जिलों में हवा की स्पीड तेज होने से भी सर्दी का अहसास ज्यादा है।

यहां कोहरे का असर ज्यादा

बीकानेर के चूरू से सटे क्षेत्रों में कोहरे का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। श्रीडूंगरगढ़, मोमासर, आडसर के अलावा देराजसर इत्यादि क्षेत्रों में कोहरा होने से सुबह-सुबह सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। पक्षियों की चहचहाहट के बीच रास्ते पर लोगों का आना-जाना कम हो गया है।

स्कूल सुबह नौ बजे से

जिले में शीतलहर के चलते जिले के समस्त निजी विद्यालयों में अध्यनरत कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों का समय अग्रिम आदेशों तक प्रातः 9 से दोपहर 3 बजे तक किया गया है। अन्य कक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित होंगी।

कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने समस्त निजी विद्यालय संचालकों को इसकी पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में जारी आदेशों की अवहेलना करने वाले निजी विद्यालयों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago