अलवर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अनावडा में गुरुवार रात को महिला की संदिग्ध मौत हो गई। गांव के सरपंच पति के अनुसार- भैंस को ले जाते समय रस्सी का फंदा महिला के गले में फंस गया, जिससे मौत हो गई।
राजगढ़ के अनावाडा गांव निवासी 40 साल की बीरमा देवी पत्नी बाबूलाल मीणा गुरुवार रात करीब 9 बजे सर्दी के कारण पशुओं को अंदर बांधने जा रही थी। जैसे ही भैंस को खोलकर ले जाने लगी भैंस के गले में बंधे रस्से में उलझ गई। रस्सा गले में फंस गया। भैंस काफी दूर तक महिला को घसीटते हुए खेतों में ले गई। पास खड़ी दूसरी महिला ने देखा तो उसे भैंस के रस्से से छुड़ाया।
गंभीर हालत में महिला को राजगढ़ लेकर ले जाया गया। राजगढ़ से जिला हॉस्पिटल अलवर रेफर किया गया, जहां महिला ने दम तोड़ दिया। सरपंच प्रतिनिधि विनोद कुमार मीणा ने बताया- परिवार में किसी तरह का क्लेश नहीं था। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…
हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…
अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…
पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…
चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…
सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…